मई,19,2024
spot_img

लालू यादव…12वीं बार RJD अध्यक्ष की ताजपोशी: RJD के सभी पदाधिकारी पहुंचे दिल्ली, जगदानंद सिंह नहीं आए नजर

spot_img
spot_img
spot_img

लालू प्रसाद यादव की आज ताजपोशी हो गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर लालू प्रसाद की एक बार फिर से ताजपोशी हुई। राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज दिल्ली में हो रही है।

लालू यादव आज 12 वीं बार आरजेडी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए। RJD की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक कई मायने में काफी अहम है, जिसे दिल्ली में बुलाई गई। बैठक में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सहित देश के 4000 से ज्यादा पदाधिकारी शामिल हुए। लालू यादव लगातार 12वीं बार आरजेडी के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

दिल्ली में आयोजित आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लालू यादव निर्विरोध पार्टी के अध्यक्ष चुने गए हैं। अध्यक्ष के तौर पर लगातार 12वीं बार उन्हें आरजेडी की कमान मिली है। इसके साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई अन्य प्रस्ताव भी पारित हुए हैं। जिसमें बिहार में जातिगत जनगणना का प्रस्ताव भी शामिल है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather News | 20 मई से Darbhanga, Madhubani, Samastipur में निकलेंगी छतरी, बारिश के आसार, सुहाना होगा मौसम...

जानकारी के अनुसार, दिल्ली में आयोजित बैठक में पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह भी पहुंचे हालांकि उनके पिता और बिहार आरजेडी अध्यक्ष जगदानंद सिंह इस बैठक में नहीं आए। सुधाकर सिंह का कहना है कि वे जगदानंद के बारे में कुछ नहीं कह सकते। इस बारे में पार्टी प्रवक्ता बात करेंगे। सुधाकर सिंह ने स्पष्ट किया कि उनकी आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से कोई नाराजगी नहीं है। 5 जुलाई 1997 को आरजेडी की स्थापना हुई थी और तबसे इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ही हैं।

बताया जा रहा है कि जगदानंद सिंह काफी समय से नाराज चल रहे हैं। जिस प्रकार से सुधाकर सिंह का इस्तीफा हुआ है, उसके बाद से ही जगदानंद सिंह नाराज बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार बताया गया कि सुधाकर सिंह का इस्तीफा बिना उन्हें बताए मंजूर कर लिया गया। सुधाकर सिंह आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने नीतीश सरकार से इस्तीफा दिया था। सुधाकर सिंह आरजेडी कोटे से मंत्री बनाए गए थे और नीतीश सरकार में उन्हें कृषि मंत्री का पद दिया गया था।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election अंतिम ओवर में....| किले में "चौका"...या चौंकाएगा मधुबनी...अंतिम ओवर में

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें