
मोतिहारी जिले के अरेराज अनुमंडल के व्यवहार न्यायालय के गेट पर सब जज के आदेशपाल को बेखौफ अपराधियों ने गोली मार दिया। घायल कर्मी की पहचान बंजरिया प्रखंड के सेमरा निवासी संजय ठाकुर के रूप में की गई है। जो फिलहाल मोतिहारी शहर के अगरवा मुहल्ले में रह रहे थे। गोली लगने के बाद उन्हे गंभीर हालत में मोतिहारी रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मोतिहारी की ओर फरार हो गए। वारदात शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे की है, जो अरेराज व्यवहार न्यायालय परिसर के गेट पर सतन होटल के पास हुई। गोली लगने से गंभीर रुप से घायल व्यवहार न्यायालय के आदेशपाल संजय ठाकुर को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया। हालांकि मोतिहारी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना स्थल पर डीएसपी सहित पुलिस पहुंच जांच में जुटी है। गोली की आवाज सुनकर कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। चिकित्सकों के अनुसार कर्मी को चार गोली लगी है।बताया जा रहा है कि हर दिन की भांति आज भी बस से उतरकर संजय ठाकुर अरेराज अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के गेट पर पहुंचे ही थे पूर्व से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दिया ।गोली लगते ही आसपास भगदड़ मच गई।
संजय को सीने में एक जगह और बांह में दो जगह कुल तीन गोलियां लगी हैं। वह तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा का रहने वाला था। ओपी पुलिस ने घटना स्थल से चार खोखे बरामद किए। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। डीएसपी रंजन कुमार समेत पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।
सूचना पर मौके पर पहुंचे डीएसपी रंजन कुमार ने जख्मी कर्मी को इलाज के लिए अस्पताल ले गए।जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मोतिहारी रेफर कर दिया गया।जहां निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।वही पुलिस घटना स्थल से चार खोखा बरामद कर आसपास की सीसीटीवी सहित वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान में जुटी है।







