मई,19,2024
spot_img

झाड़-फूंक और पेट दर्द के बहाने आए अपराधी, तांत्रिक की गोली मारकर कर दी हत्या

spot_img
spot_img
spot_img

सारण से बड़ी खबर है जहां जिले के परसा थाना क्षेत्र के अंजनी बाजार निवासी 60 वर्षीय गन्नी साह को अपराधियों ने घर से बुलाकर गोलियों से भून डाला।

जानकारी के अनुसार, मौत से कोहराम मचा है। कारण गन्नी साह तांत्रित का काम करता था।उसी बहाने दो अपराधी घर पहुंच पेट में दर्द होने की शिकायत कर देखने को कहा, और घर से बहाना बनाकर बाहर निकाला और अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

घटना के उपरांत परिजनों की ओर से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने तांत्रिक को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचें। पीड़ित परिजनों से घटना की जानकरी लिया,और शव को कब्जे में ले लिया।

मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अधेड़ की दो पत्नी तथा दो पुत्र का रो रो कर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की तहकीकात किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Basopatti News| Madhubani News| नवविवाहिता की गले में बांधी रस्सी, कर दी हत्या, बोरे में किया लाश को पैक, घर से 5 किमी दूर जलकुंभी में छुपाया...@20 घंटे बाद

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें