back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

4 अपराधी बीच सड़क पर खींचने लगे छात्रा के दुपट्टे, ऑटो की चपेट में आई निशा, मौत से उग्र भीड़ का तांडव, पुलिस टीम को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर के साथ पुलिस टीम पर टूट पड़ी भीड़

spot_img
- Advertisement - Advertisement

नालंदा से बड़ी खबर है जहां अपराधियों  दुपट्टा खींचने के बाद सड़क हादसे का शिकार हुई हिलसा थाना क्षेत्र के भट्ट बिगहा निवासी मृतक निशा कुमारी का शव रखकर सड़क जाम कर रही आक्रोशित भीड़ ने शनिवार सुबह चंडी थाने के दारोगा विश्वनाथ यादव और दूसरे पुलिसवालों को हथकट्टा मोड़ पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

- Advertisement -

ग्रामीण लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर के साथ पुलिस टीम पर टूट पड़े। ग्रामीणों के गुस्से को देख पुलिस टीम भाग खड़ी हुई। पुलिस टीम पर हमले की सूचना पर दूसरे थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू किया। दारोगा विश्वनाथ यादव को उपचार के लिए चंडी अस्पताल लाया गया है।

- Advertisement -

सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों को समझाने पहुंची पुलिस के साथ लोगों की भिड़ंत हो गई है। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को अपनी जान बचाकर भागनी पड़ी।

- Advertisement -

मामला हिलसा थाना क्षेत्र के हथकट्टा मोड़ के पास का बताया जा रहा है। दरअसल, 3 दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में एक छात्रा जख्मी हो गई थी जिसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में लाया गया था छात्रा की स्थिति को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया गया।

घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि अरुण कुमार यादव की बेटी निशा कुमारी बीती 11 मई को ग्यारहवीं की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने साइकिल से प्लस-टू विद्यालय कचहरिया जा रही थी।

इसी दौरान चंडी थाने की सीमा हिलसा-नूरसराय रोड के हथकट्टा मोड़ से चंडी जाने वाली सड़क पर टेंपो पर सवार बदमाशों ने निशा का दुपट्टा खींच लिया था। इससे वह अनियंत्रित हो कर साइकिल सहित गिर पड़ी थी और उसी ऑटो से कुचल कर गंभीर तौर पर जख्मी हो गई थी। उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था लेकिन शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  Social Media Ban पर NEPAL का यू-टर्न, संसद में पेश बिल अचानक लिया वापस, जानें पूरी कहानी

छात्रा की मौत की खबर जैसे ही शनिवार को इलाज के दौरान होने की लोगों को खबर मिली। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हिलसा थाना क्षेत्र के हथकट्टा मोड़ के पास सड़क जाम कर दिया।

वहीं जाम हटाने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। वहीं इस घटना के बाद हिलसा एसडीओ और डीएसपी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचें। वहां लोगों को मुआवजा और कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करवाया।

यह भी पढ़ें:  Manipur Internet Suspension: मणिपुर में बढ़ते तनाव के बीच इंटरनेट बंद, 5 दिनों तक सेवाएं निलंबित

इससे आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार सुबह हथकट्टा मोड़ को जाम कर चंडी, नूरसराय और हिलसा का मार्ग अवरुद्ध कर दिया।

ग्रामीण बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने और मुआवजे की मांग कर रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसके बाद कई थानों की पुलिस बुलवा ली गई।

यह भी पढ़ें:  कांग्रेस के दिग्गजों पर Himanta Biswa Sarma का 500 करोड़ का मानहानि केस, जमीन विवाद में घिरा असम

हिलसा के डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाकर जाम हटवाया। डीएसपी ने बताया कि सड़क जाम में शामिल कुछ उपद्रवी तत्वों ने पुलिस टीम पर पत्थरबाजी कर दी जिससे कई पुलिस वाले जख्मी हो गए। उनका उपचार कराया जा रहा है। उपद्रव करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी।

निशा के परिवार वाले दावा कर रहे हैं कि बदमाशों ने निशा की दुपट्टा खींचने की शिकायत चंडी पुलिस से की गई थी। चार अपराधियों का नाम भी बताया था, जबकि थानाध्यक्ष इससे इनकार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ग्रामीण पुलिस की कार्यशैली से आक्रोशित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sachin Tendulkar: जब मास्टर ब्लास्टर ने पीएम मोदी और सोनिया गांधी को दिया खास निमंत्रण!

Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के भगवान, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में...

आधुनिकता की उड़ान: बिहार के पशु चिकित्सालयों में लगेंगे एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड,Bihar Veterinary Services बनेगा आधुनिक

Bihar Veterinary Services: दशकों से पशुपालकों के लिए अपने मूक साथी का इलाज किसी...

Govinda News: बेटे को समर्थन न देने के आरोपों पर ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा ने खोली अपनी जुबान

Govinda News: बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा, जिन्होंने अपनी फिल्मों से दशकों तक...

Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने PM मोदी और सोनिया गांधी से की मुलाकात, क्या है वजह?

Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के भगवान, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें