spot_img

छठ के बाद आज बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी का दोपहर 1 बजे तय था कार्यक्रम, पहुंच गए बाइक सवार अपराधी, अध्यक्ष के करीबी पूर्व मुखिया पति को ठोंक दी 5 गोली

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

सीवान में सोमवार सुबह छठ पर्व के दौरान बड़ी वारदात हुई है। बाइक सवार अपराधियों ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के करीबी और गुठनी थाना क्षेत्र सोहागरा धाम के पूर्व मुखिया पति बैद्यनाथ चौधरी को पांच गोली मारकर सनसनी फैला दी है। पूरा राजनीतिक गलियारा सन्न रह गया है क्योंकि सोमवार को ही दोपहर करीब 1 बजे बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के अध्यक्ष बनने के स्वागत में कार्यक्रम रखा गया था और पूर्व मुखिया बैद्यनाथ चौधरी वहीं पर मौजूद थे। इसी बीच अपराधियों ने उन्हें गोलियों का निशाना बनाया। घटना गुठनी क्षेत्र के सोहागरा धाम की हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बैद्यनाथ चौधरी को तत्काल सीवान सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय की देखरेख में कई डॉक्टरों की टीम ने इलाज करने के बाद बेहतर के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 1 बजे बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी अध्यक्ष बनने के स्वागत में कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया था। जिसका जायजा लेने के लिए सोहागरा पंचायत के पूर्व मुखिया पति बैद्यनाथ यादव वहां पहुंचे हुए। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बेखौफ अपराधियों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। अपराधियों की पांच गोली पूर्व मुखिया पति को लगी है। जिसके बाद उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  ' मैं चिल्लाती रही...' 6 दिन तक दर्द से कराहती रही बेगूसराय रेप पीड़िता, प्राइवेट पार्ट में डाले कारतूस, लकड़ी और...

सीवान सदर के राजद विधायक सह बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचकर एसपी से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करते कहा कि जितना जल्दी हो सके अपराधियों को पकड़ें। अन्यथा यह अच्छा नहीं होगा।

जानकारी के अनुसार, बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी आज सोहगरा मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए जाने वाले थे। वहीं पर उनके खाने-पीने का इंतजाम किया गया था। वे सोहगरा मंदिर में पूजा-अर्चना करने वाले थे। इसकी व्यवस्था उनके करीबी पूर्व मुखिया बैधनाथ चौधरी कर रहे थे। इसी क्रम में अपराधियों ने उन्हें गोली मार घायल कर दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी के मधेपुर में दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, अब भरे जाएंगे मौत के गड्ढे?

Madhepur News: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के टेंगरहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पूरब स्थित एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की#MadhepurNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident

NEET री-एग्जाम: परीक्षा देने जा रहे हैं तो खुशखबरी! 21 जून को Darbhanga, बक्सर, गया, झाझा रूट्स पर चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

Bihar NEET: नीट 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने 21 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का न#BiharNEET,#NEETSpecialTrain,#DanapurDivision

Samastipur Railway News : यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 20 जून को पूर्णिया से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन 05519, जानें रूट

Samastipur Railway News: समस्तीपुर रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। 20 जून 2026 को पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन संख्या 05519 चलाई जाएगी। यह ट्रेन सु#SamastipurRailway,#PurniaAmritsarTrain,#SpecialTrainBihar

चौंकाने वाला खुलासा: सरकारी नौकरी का लालच देकर 105 युवाओं को बनाया बंधक, समस्तीपुर में बड़ा रैकेट बेनकाब!

Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस ने नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में चल रहे मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में सरकारी नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाए गए 105 युवक-#SamastipurNews,#HumanTrafficking,#BiharPolice