spot_img

Food Corporation के Contractor को एफसीआई गोदाम में घुसकर मारी गोली

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

सीवान से बड़ी खबर है जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एफसीआई गोदाम के समीप अपराधियों ने एक ठेकेदार मोहद्दीपुर निवासी गुलाम सावरी ऊर्फ मिंटू को गोली मार दी। घायल ठेकेदार को आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एफसीआई गोदाम के पास की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, ठेकेदार को गोली मारने के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गए। घायल ठीकेदार को सीवान सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना के पीएमसीएच (पटना मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल) में रेफर कर दिया। वहीं इस मामले को लेकर सीवान पुलिस जांच में जुटी हुई हैं ।फिलहाल, पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, गुलाम साबरी उर्फ मिंटू मियां जो भारतीय खाद निगम में ठेकेदारी का काम करते हैं को उस वक्त गोली मारी गई जब वह एफसीआई गोदाम में अपने साथी के साथ बैठे हुए थे। तभी रात आठ बजे मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने वहां पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar IAS IPS Transfer: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 IAS-IPS अधिकारियों का तबादला; Darbhanga को मिली साक्षी, पटना समेत 10 जिलों को मिले नए DM, पढ़िए रिपोर्ट

गोली चलने की जानकारी पर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष विनोद सिंह वहां पहुंचकर तहकीकात में जुट गए हैं। गोलीबारी की कारणों का पता नहीं चल पाया है। गोदाम में गोलीबारी से इलाके में सनसनी फैल गई है। सीवान सदर अस्पताल में भर्ती के दौरान उनकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी के मधेपुर में दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, अब भरे जाएंगे मौत के गड्ढे?

Madhepur News: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के टेंगरहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पूरब स्थित एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की#MadhepurNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident

NEET री-एग्जाम: परीक्षा देने जा रहे हैं तो खुशखबरी! 21 जून को Darbhanga, बक्सर, गया, झाझा रूट्स पर चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

Bihar NEET: नीट 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने 21 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का न#BiharNEET,#NEETSpecialTrain,#DanapurDivision

Samastipur Railway News : यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 20 जून को पूर्णिया से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन 05519, जानें रूट

Samastipur Railway News: समस्तीपुर रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। 20 जून 2026 को पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन संख्या 05519 चलाई जाएगी। यह ट्रेन सु#SamastipurRailway,#PurniaAmritsarTrain,#SpecialTrainBihar

चौंकाने वाला खुलासा: सरकारी नौकरी का लालच देकर 105 युवाओं को बनाया बंधक, समस्तीपुर में बड़ा रैकेट बेनकाब!

Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस ने नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में चल रहे मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में सरकारी नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाए गए 105 युवक-#SamastipurNews,#HumanTrafficking,#BiharPolice