back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

खेत से लौट रहे मां-बेटे पर अपराधियों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोली

spot_img
- Advertisement - Advertisement

नालंदा से बड़ी खबर है। जहां अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मां-बेटे को गोली मार दी। घटना थरथरी थाना क्षेत्र के पलटू बीघा गांव की है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि पलटू बीघा गांव निवासी मुन्नी लाल यादव का पड़ोसी नगीना यादव के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। रविवार की रात मुन्नी लाल की पत्नी और बेटा खेत से लौट रहे थे।

- Advertisement -

इसी दौरान पहले से घात लगाए नगीना यादव और उसके साथियों ने मां-बेटे को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सीमा देवी और उनके बेटे सागर कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने दोनों को पटना रेफर कर दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Pappu Yadav Bail: पूर्णिया सांसद को मिली बड़ी राहत, पप्पू यादव बेल पर रिहा, मगर अभी पता रहेगा बेऊर ही, जानिए वजह!

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद से सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक जमीनी विवाद को लेकर मां-बेटे को गोली मारी गई है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

थरथरी थाना अध्यक्ष स्वराज कुमार ने बताया कि गोलीबारी की घटना हुई है। इसमें मां-बेटे को गोली लगी है। दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। जमीन विवाद में यह घटना हुई है।

जख्मी के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। हालांकि आरोपी गांव छोड़कर भाग गया है। करीब आधा दर्जन राउंड फायरिंग होने की बात बताई गई है। जांच और आगे पूछताछ के बाद मामले का पूरा पता चलेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sachin Tendulkar: जब मास्टर ब्लास्टर ने पीएम मोदी और सोनिया गांधी को दिया खास निमंत्रण!

Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के भगवान, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में...

आधुनिकता की उड़ान: बिहार के पशु चिकित्सालयों में लगेंगे एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड,Bihar Veterinary Services बनेगा आधुनिक

Bihar Veterinary Services: दशकों से पशुपालकों के लिए अपने मूक साथी का इलाज किसी...

Govinda News: बेटे को समर्थन न देने के आरोपों पर ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा ने खोली अपनी जुबान

Govinda News: बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा, जिन्होंने अपनी फिल्मों से दशकों तक...

Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने PM मोदी और सोनिया गांधी से की मुलाकात, क्या है वजह?

Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के भगवान, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें