back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

उत्तर प्रदेश में मालगाड़ी में सीमेंट की बोरी लोड कराने का झांसा देकर 32.88 लाख की फ्रॉड का साइबर अपराधी पटना से गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पटना से एक बड़ी खबर आ रही है जहां उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सीमेंट एजेंसी दिलाने के नाम पर कारोबारी से 32 लाख 88 हजार रुपये की ठगी करने वाले साइबर गिरोह के अपराधी अमरजीत को थाना साइबर क्राइम पुलिस की टीम  पटना से गिरफ्तार कर मुरादाबाद ले गई। कारोबारी ने सारी रकम अरमजीत के खाते में ट्रांसफर की थी। पुलिस आरोपित के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

- Advertisement -

मुरादाबाद के थाना साइबर अपराध क्राइम के प्रभारी सीओ अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि कटघर के भदौड़ा डबल फाटक निवासी आकाश शर्मा के पिता नरेश शर्मा सोने चांदी के आभूषण के कारोबारी हैं।

- Advertisement -

एक दिन आकाश अपने पिता के साथ रेलवे मालगोदाम के सामने से गुजर रहे थे। उस वक्त मालगाड़ी से सीमेंट की बोरियां ट्रकों में लोड की जा रही थीं। तब पिता-पुत्र ने सोचा कि उन्हें भी सीमेंट के कारोबार में आना चाहिए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  PM Suryaghar Yojana: बिहार में अब हर घर रोशन होगा, सोलर पैनल पर मिल रही 78 हजार तक की बंपर सब्सिडी!

आकाश ने गूगल के जरिए सीमेंट की कंपनी से संपर्क करने की कोशिश की। जिसके जरिए एक नंबर मिला। इस नंबर पर कॉल की गई तो कॉल रिसीव करने वाले ने खुद को एसीसी सीमेंट कंपनी मुंबई ऑफिस से सीनियर असिस्टेंट बताया।

इसके बाद आरोपित ने आकाश को भरोसा दिया कि मुरादाबाद में कंपनी को एक एजेंसी खोलनी हैं। वह अपने दस्तावेज भेज दें। जैसे ही एजेंसी उनके नाम पर जारी हो जाएगी। उन्हें सूचना दे दी जाएगी। कुछ दिन बाद ही एक नए नंबर से कॉल आई आकाश को बताया कि उनके नाम पर एजेंसी जारी कर दी गई है।

आरोपितों ने बताया कि उनके मालगाड़ी में सीमेंट की बोरी लोड करानी हैं। इसका झांसा देकर आरोपितों ने 32 लाख 88 हजार रुपये ट्रांसफर करा दिए थे। काफी इंतजार के बाद भी सीमेंट की बोरियां मुरादाबाद नहीं पहुंची थीं। तब उन्हें साइबर ठगी का एहसास हो गया। इसके बाद आरोपितों ने अपने नंबर बंद कर लिए।

बीते साल 15 अक्तूबर को पीड़ित ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। साइबर अपराध थाने के निरीक्षक आरके सिंह और उनकी टीम ने इस मामले की जांच पड़ताल की। जिससे पता चला कि रकम बिहार के पटना जनपद के मोकामा थानाक्षेत्र के मोदन गाछी निवासी आरोपित अमरजीत के खाते में ट्रांसफर की गई थी। इसके बाद टीम पटना पहुंची और आरोपित अमरजीत को गिरफ्तार कर टीम उसे सोमवार को पटना से मुरादाबाद ले आई और यहां उससे पूछताछ कर रही हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अब पाएं अपना मनपसंद VIP Mobile Number: जियो, एयरटेल और वीआई का पूरा गाइड

VIP Mobile Number: अपने मोबाइल नंबर को अपनी पहचान बनाना चाहते हैं? अब VIP...

Jehangir Ali Khan का पाँचवाँ जन्मदिन: नारुतो-थीम पार्टी में दिखा शाही परिवार का जलवा!

Jehangir Ali Khan News: पटौदी खानदान के सबसे छोटे नवाब, तैमूर के छोटे भाई...

सोशल मीडिया से दूर हुईं Gautami Kapoor, आखिर क्यों उठाया ये बड़ा कदम?

Gautami Kapoor News: टेलीविजन और फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से लाखों दिलों पर...

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: बड़ी टेक कंपनियों का नया निवेश मंत्र

Artificial Intelligence: बड़ी टेक कंपनियों के निवेश पैटर्न में एक महत्वपूर्ण बदलाव आ रहा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें