मई,17,2024
spot_img

Mahabodhi Temple के पास एक-एक कर बड़ा ब्लास्ट, फटने लगे एक के बाद एक कई सिलेंडर, बम जैसे धमाकों के बीच जलीं सौ से अधिक दुकानें, धुंओं से पटा आकाश

spot_img
spot_img
spot_img

गया से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर के पास मंगलवार को एक एक कर कई सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। मौके पर भगदड़ सी स्थिति के बीच अफरातफरी मच गई। जहां सिलेंडर ब्लास्ट हुआ वह महाबोधि मंदिर से करीब पांच सौ मीटर ही दूर बताया जा रहा है। ब्लास्ट के बाद अचानक से तेज धमाके और आग की भीषण लपटों के बीच कई फीट धधक उठ गई। पूरा आसमान धुंओं से भर गया।

जानकारी के अनुसार, सब्जी मंडी में मंगलवार की दोपहर अचानक सिलेंडर ब्लास्ट होने लगा। एक-एक कर पांच से छह सिलेंडर फट गए। फल और सब्जी की सौ से अधिक दुकानें जल गईं। स्थानीय दुकानदार कुछ समझ पाते देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। दुकानों में गैस सिलेंडर रखे गए थे जो ब्लास्ट करने लगे।

बताया जाता है कि बोधगया नगर पर्षद के सफाई कर्मी करीब सात दिनों से हड़ताल पर हैं। जहां-तहां कूड़े-कचरें का अंबार है। सब्जी मंडी भी इसकी चपेट में है। इसमें पहले आग लगी, जिसे स्थानीय दुकानदारों ने बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटों ने सब्जी मंडी को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद सिलेंडर ब्लास्ट होने लगे। बम फटने की तरह आवाज से लोग डर गए।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| बिहार के सरकारी स्कूलों में मंगल ही मंगल...अब, Mid Day Meal में मिलेंगी बच्चों को गरमा गरम दूध

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें