मई,20,2024
spot_img

अब BPL कार्डधारकों को साल में 12 सिलेंडर मिलेंगे मात्र 500 की दर से…बड़ा फैसला

spot_img
spot_img
spot_img

राजस्थान सरकार बड़ा फैसला लेने जा रही है। इसके तहत अब बीपीएल कार्डधारकों को जल्द ही एक साल में 12 सिलेंडर 500 रुपये की दर से मिलेंगे। सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot Big Announcement) ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यह घोषणा की है।

अलवर के मालाखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में आम बजट पेश करने से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ी घोषणा कर दी है। अलवर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) के दौरान सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि “मैं अगले महीने बजट पेश करूंगा और उसमें घोषणा करूंगा जो लोग बीपीएल से जुड़े हैं, उन्हें एक अप्रैल के बाद से 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा।

गहलोत ने बताया कि साल में 1,040 कीमत वाले 12 घरेलू सिलेंडर (Domestic Gas Cylinder) 500 रुपये में दिए जाएंगे। सीएम गहलोत की इस घोषणा से महंगाई की मार झेल रहे गरीब परिवारों को लाभ पहुंचेगा। अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को यादगार बनाने और इस महंगाई से गरीबों को राहत देने के लिए जो भी मदद होगी वो करेंगे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| कुल 1100, पड़े 123...DM Arvind Kumar और SP Sushil Kumar की Selfie...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें