spot_img

नकाबपोश अपराधियों ने बाइक से वैन को किया ओवरटेक ड्राइवर और कारोबारी के कनपट्‌टी में सटा दी पिस्टल, दवा कारोबारी के मुंशी से लूटे साढे़ तीन लाख कैश

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी में फिर दवा कारोबारी को अपराधियों ने टारगेट किया है। कुछ दिनों पूर्व मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हथियारबंद अपराधियों ने दवा दुकानदार के मुंशी से 2 लाख रुपया लूट लिए थे। अब फिर एक बड़ी लूट जिले के रामगढवा थाना क्षेत्र में हुई है। यहां दवा  व्यापारी के मुंशी अरूण कुमार से साढ़े तीन लाख रुपये लूट कर फरार हो गए।

- Advertisement -

वारदात भारत-नेपाल को जोड़ने वाली मुख्य सड़क एशियन हाइवे 42 पर आमोदेई के समीप हुई है। जहां, बेखौफ बदमाशों ने दवा व्यापारी के मुंशी से साढ़े तीन लाख रुपये लूट कर फरार हो गए।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार मोतिहारी के दवा व्यवसायी के मुंशी अरूण कुमार रक्सौल से लहना वसूल कर वैन से देर शाम लौट रहे थे ।इसी बीच अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।बताया जा रहा है कि एक मोटरसाइकिल पर दो नकाबपोश अपराधियों ने पहले वैन को ओवरटेक किया फिर मोटरसाइकिल को वैन के सामने खड़ी कर दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Railway News: खुशखबरी! फिरोजपुर से झंझारपुर के बीच चलेगी Summer Special Train, जानें रूट और टाइम टेबल

 

ड्राइवर ने जैसे ही गाड़ी रोकी अपराधियों ने ड्राइवर और मुंशी के कान पर पिस्टल सटा दिया। इस क्रम में लहना में मिली राशि और उनका मोबाइल छीन कर अपराधी फरार हो गए।

पीड़ित मुंशी ने रामगढ़वा थाना पहुंच इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही गश्ती पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच जांच- पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने घटना के बाद क्षेत्र में वाहन जांच शुरू किया।साथ ही पीड़ित कर्मी के आवेदन पर शिकायत दर्ज कर आवश्यक कारवाई में जुटी है। थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि मामले की जांच और अपराधियों की पहचान की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Train Rescheduling: दानापुर मंडल में कई ट्रेनों का बदला समय, यात्रा से पहले जानें अपडेट

Train Rescheduling: अगर आप अगले कुछ दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की योजना...

भागलपुर में हज यात्रियों के लिए विशेष आयोजन: DM ने दी शुभकामनाएं, बांटे किट

Hajj Pilgrims: भागलपुर से हज यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है!...

अकबरनगर में Scheme Inspection: वार्डों में विकास कार्यों की गुणवत्ता का हुआ निरीक्षण

Scheme Inspection: अकबरनगर में क्या चल रहा है? यह जानने के लिए अधिकारी खुद...

गंगा संरक्षण: कहलगांव की उत्तरवाहिनी गंगा क्यों बन रही चिंता का विषय? आस्था से आगे अब जिम्मेदारी की पुकार!

गंगा संरक्षण: गंगा की निर्मल धारा और हमारी सभ्यता का अटूट रिश्ता! लेकिन बिहार...