

दीपक कुमार, मुजफ्फरपुर। पारु थाना अंतर्गत कसबा टोला गाव के नवल साह के घर के अन्दर एक रुम में उसकी बेटी और गांव के ही बदरूल नाम के युवक की डेड बॉडी पंखे से झूलती मंगलवार को मिली है।
स्थानीय लोगों की माने तो नवल साह के द्वारा काफी कोशिश की गयी। पर, उसकी पुत्री का घर का दरबाजा नहीं खुला। धीरे धीरे आस पास के लोगों को इसकी खबर हुई और जब आस पास के लोगों ने मिल कर दरवाजा तोड़ा तो सभी सन्न रह गए।
देख गया की कमरे के अंदर नवल साह की बेटी और एक लड़का फंदे से झूल रहा है। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की ओर से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि नवल साह और उनके घर के लोगों ने काफी कोशिश की, उसके पुत्री के घर का दरवाजा नहीं खुला।
धीरे धीरे आस पास के लोगो को इसकी खबर हुई और जब आस पास के लोगों ने मिल कर दरवाजा तोड़ा तो सभी सन्न रह गए। कमरे के अंदर नवल साह की बेटी और एक लड़का फंदे से झूल रहा है। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की ओर से इसकी सूचना पुलिस दी गई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पारु थाना पुलिस ने विधिवत दोनों डेड बॉडी को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। हालांकि एक साथ दोनों डेड बॉडी मिलने के बाद पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म तरह की चर्चाएं होने लगी।
पूरे मामले पर पूछे जाने पर सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने कहा कि घर के अंदर एक ही रूम में दोनों डेड बॉडी पाया गया था। पुलिस ने दोनों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल चल रही है। प्रथम दृश्य मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है।जल्द ही पूरे मामले का पुलिस खुलासा करेगी पुलिस की टीम घटनास्थल से जांच के विभिन्न पहलुओं हेतु साक्ष्य भी इकट्ठा की हैं।

