back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

थाना से चंद कदम की दूरी पर बिछी लाश….नकाबपोशों ने गल्ला व्यापारी को किया छलनी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

छपरा से बड़ी खबर है जहां अपराधियों ने पुलिस स्टेशन से कुछ कदम की दूरी पर गल्ला व्यवसायी एकमा थाना क्षेत्र के एकमा ब्लॉक रोड के स्व. रामचंद्र साह के 65 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों की चली गोली से एकबारगी पूरा इलाका सन्न रह गया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने दुकान जाने के दौरान निशाना बनाया। सभी बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने घेरकर उन्हें गोली मारी।गोली लगने से व्यवसायी गंभीर रुप से घायल हो गया। जब इसी सूचना व्यवसायी के परिजनों को हुई तो व्यवसायी को लेकर अस्पताल गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

यह वारदात जहां हुई उससे चंद कदम की दूरी पर थाना था। इसके बाद भी पुलिस को इस बात की भनक तक नहीं लगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Cabinet: नीतीश सरकार का बड़ा फैसला: सोनपुर में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को दी मंजूरी

 घटना के बाद एकमा में अफरातफरी का माहौल हो गया। हत्या के कारणों का खुलासा नही हो सका है। घटना के बाद एकमा सहित छपरा जिला के व्यवसायी में आक्रोश हैं। इसको लेकर एकमा के व्यवसायी दुकान को बंद करने का आह्वान किया है। आज सोमवार को एकमा बाजार पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

सभी दुकानदारों ने हत्या के खिलाफ एकमा बाजार को पूर्ण रूप से बंद कर ऐलान किया है। पूरे बाजार में सभी तरह की दुकान बंद रहेंगी। 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा नहीं होता तो व्यापारियों की ओर से जिला के सभी दुकानों को बंद करने का योजना बनाया जा रहा है।

स्थानीय पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं एकमा पुलिस का कहना है कि यह हत्या कैसे और किन परिस्थिति में की गई है। यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पता चलेगा, लेकिन इस विषय पर जांच की जा रही है कि यह हत्या लूटपाट की नीयत से की गई है या पुरानी या आपसी रंजिश में हत्या हुई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, और घटना की जांच में जुट गई है। वहीं सूचना के बाद एकमा थाना अध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। हालांकि किस कारण से हत्या हुई है यह अभी तक सामने नहीं आया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

टाटा पंच ईवी 2026 फेसलिफ्ट: जानें क्या होंगे 5 अहम बदलाव!

Tata Punch EV: अगर आप एक इलेक्ट्रिक कार खरीदने का मन बना रहे हैं,...

केरल सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: DA Hike से बढ़ेगी सैलरी और पेंशन

DA Hike: देश भर में केंद्रीय कर्मचारियों के 8वें वेतन आयोग के इंतजार के...

₹50,000 से कम में सर्वश्रेष्ठ कैमरा फोन: आपकी फोटोग्राफी का नया साथी

Camera PhonesCamera Phones: स्मार्टफोन बाजार में ₹50,000 से कम कीमत वाले सेगमेंट में बेहतरीन...

Yash Toxic Movie: क्या ‘टॉक्सिक’ के लिए यश ने वसूली है 50 करोड़ की मोटी फीस? जानें पूरी खबर

Yash Toxic Movie News: रॉकिंग स्टार यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें