spot_img

स्कूल के बंद कमरे में मिली छात्रा की लाश, लोगों ने गार्ड और शिक्षक को बनाया बंधक

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है जहां एक छात्रा मलहडीह निवासी मदन सहनी की पुत्री और मध्य विद्यालय डीहपर के आठवीं की छात्रा करीना कुमारी की हत्या कर उसकी लाश को स्कूल के कमरे में लटका दिया और उसे सुसाइड का रूप देने की कोशिश की गई है। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय डीहपर की है।

- Advertisement -

मंगलवार को विद्यालय में छात्रा का शव मिलते ही आक्रोशित लोगों ने विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं गार्ड को एक कमरे में बंद कर दिया है। सैकड़ों लोग सड़क जाम कर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग पर अड़े हुए हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, करीना रोज की तरह सोमवार को भी विद्यालय आई, लेकिन घर वापस लौट कर नहीं गई। उसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कुछ पता नहीं चला।स्कूल के बंद कमरे में मिली छात्रा की लाश, लोगों ने गार्ड और शिक्षक को बनाया बंधक

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में Horrible Crime प्रेम ज्वेलर्स से 2 करोड़ के जेवरात और लाखों कैश की दिनदहाड़े डकैती!

परिजनों ने विद्यालय के शिक्षक से संपर्क किया तो उन लोगों ने भी डांट दिया। मंगलवार की सुबह परिजन एवं ग्रामीण विद्यालय आकर वहां तैनात गार्ड नौला गांव निवासी अमित कुमार उर्फ बड्डी से छात्रा के संबंध में पूछताछ किया तो उसमें सभी को भगा दिया। बाद में विद्यालय खुलने के समय पर छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचे तो वहां प्रथम मंजिल पर स्थित आठवीं (बी) वर्ग कक्षा में पंखा के सहारे फंदे से लटका शव देखकर हड़कंप मच गया।

शव को देखकर स्पष्ट रूप से आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने में लगी हुई है, लेकिन लोग एसआईटी से जांच किए जाने पर ही शव निकालने की बात पर डटे हुए हैं। लोगों का कहना है यह विद्यालय नहीं अपराध का अड्डा हो गया है। मामले की सीआईडी या सीबीआई से जांच हो तथा आरोपी को पकड़ा जाए तभी हम लोग विद्यालय चलने देंगे, नहीं तो विद्यालय बंद रहेगा।

मौके पर जुटे लोगों का कहना है कि गार्ड की मिलीभगत से हत्या के बाद शव को फंदे से लटका कर, आत्महत्या का रूप देने के लिए ब्लैक बोर्ड पर भी कुछ-कुछ लिख दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि रात में भी हम लोग जब स्कूल पर आकर गार्ड से विद्यालय का कमरा चेक करना का अनुरोध किया तो उसने भगा दिया और कहा कि सभी वर्ग कक्ष चेक करके बंद किया गया है। अगर कल शाम में सभी वर्ग कक्ष चेक करके बंद कर दिया गया था तो फिर सुबह में ताला बंद कमरे के अंदर गरीब परिवार की छात्रा का शव कहां से आ गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News : मधुबनी में रोका और बाजार जा रहे युवक को दिनदहाड़े मार दी ताबड़तोड़ गोली

Madhubani Firing: बिहार के मधुबनी जिले से एक दहला देने वाली खबर सामने आई...

Darbhanga News: दरभंगा में बड़ी लूट के बाद Bihar STF का ऑपरेशन नारायण चौक, पढ़िए मिनट टू मिनट एनकाउंटर का किस्सा!

बिहार एसटीएफ एक्शन: बिहार में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने मोर्चा...

Bihar Politics: हलचल मचाने की तैयारी में Bihar BJP, गैर-राजनीतिक परिवारों के युवाओं पर फोकस, संजय सरावगी ने दिया 7 दिनों का बड़ा टास्क

बिहार बीजेपी: बिहार की सियासत में हलचल मचाने की तैयारी में है बीजेपी। पार्टी...