back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

होटल के कमरे में मिली हाई प्रोफाइल नग्न महिला की लाश, खून और सिंदूर पड़े थे बिखरे, आखिर क्या है पुलिस से कनेक्शन?

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पटना से बड़ी खबर है जहां एक होटल के कमरे में महिला की निर्मम हत्या कर दी गई है।होटलकर्मियों में हड़कंप है। कारण, जो जानकारी छनकर आ रही है वह शव स्टेशन के पास स्थित होटल में एक महिला सिपाही की है जिसकी डेड बॉडी मिलते ही सनसनी मची है।

- Advertisement -

फिलहाल सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि महिला के साथ आए युवक ने महिला के सर में गोली मारी कर फरार हो गया है।

- Advertisement -

वहीं होटल के रुम नंबर 303 में महिला की बॉडी नग्न अवस्था में बेड पर पड़ी थी, कमरे में खून और सिंदूर बिखरा पड़ा था। मामला दोपहर 12 बजे की है। जिस महिला की लाश मिली है वह सिपाही बताई जा रही है। देशज टाइम्स फिलहाल पुष्टि नहीं कर रहा लेकिन जो जानकारी छनकर आई है वह भागलपुर के स्पेशल ब्रांच में प्रतिस्थापित थी। और वह पहले से शादीशुदा है। शोभा को एक बच्चा भी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Tej Pratap-Aishwarya Divorce Case: रिश्ते की डोर पर आज फिर लटकी तलवार, क्या सुलह करा पाएगा फैमिली कोर्ट?

वहीं, घटना के जानकारी मिलने के बाद मौके के पर डीएसपी और कोतवाली थानाध्यक्ष पहुंचे। डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद का कहना है कि महिला के सिर में नजदीक से गोली मारी गई है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। सभी तरह की जांच खत्म कर लेने के बाद ही इस मामले में कुछ भी कहना उचित नहीं होगा।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी संजीत कुमार में बताया कि महिला के सिर में नजदीक से गोली मारी गई है। उन्होंने बताया कि यह घटना दोपहर 12 बजे के आसपास घटी है । होटल के संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने सीसीटीवी चेक किया है। इसमें युवक को दिखा गया है। युवक का नाम गजेंद्र बताया जा रहा है। बताया जा रहा कि मृतिका युवक से होटल में मिलने शुक्रवार को आई थी। जानकारी के अनुसार महिला सिपाही एक युवक के साथ होटल मीनाक्षी के कमरा संख्या 303 में ठहरा हुआ था।

होटल बुकिंग के समय शोभा के साथ मौजूद युवक ने खुद को उसका पति बताया था। और दोनों ने जहानाबाद के होने का पहचान पत्र भी होटल में जमा करवाया था। साथ आए युवक सुबह नाश्ता लाने के बहाने होटल से निकल गया। इसके बाद वह नहीं लौटा।

यह भी पढ़ें:  Jammu Kashmir News: किश्तवाड़ में जैश के 3 खूंखार आतंकी ढेर, सैफुल्ला का अंत, जलकर खाक हुए शव!

शक होने पर कर्मी ने कमरे में देखा तो महिला की बॉडी पड़ी थी। कमरे का बेसिन टूटा हुआ था साथ ही कमरे में सिंदूर और खून था। मामले की जानकारी मिलते ही होटल में कोतवाली थाने के पुलिस के साथ-साथ डीएसपी स्तर के अधिकारी पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup: सेमीफाइनल का रास्ता हुआ मुश्किल, टीम इंडिया के लिए क्या हैं आगे के ‘समीकरण’?

T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं!...

कैफ ने उठाई बुमराह के इस्तेमाल पर उंगली, क्या रोहित की कप्तानी होती तो तस्वीर कुछ और होती?

Jasprit Bumrah: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम...

संसद में Sarkari Naukri पाने का शानदार मौका: ऐसे करें तैयारी और आवेदन

Sarkari Naukri: हर युवा का सपना होता है एक प्रतिष्ठित और सुरक्षित सरकारी नौकरी...

जसप्रीत बुमराह के गलत इस्तेमाल पर भड़के मोहम्मद कैफ, रोहित की कप्तानी की दिलाई याद

Jasprit Bumrah: भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस सदमे में हैं! साउथ अफ्रीका के खिलाफ...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें