spot_img

ट्रॉली बैग में सड़क पर फेंकी मिली प्रॉपर्टी डीलर की लाश

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

सीवान में जो वारदात हुईं हैं उसने दिल्ली और यूपी की आपराधिक हत्याओं की यादों को ताजा कर दी है। सोमवार की सुबह सड़क किनारे पड़ा ट्रॉली बैग से शव बरामद किया गया है। यह शव एक प्रॉपर्टी डीलर जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के माधवपुर निवासी हरे कृष्ण तिवारी का है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, वे जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा के रहने वाले थे। हरे कृष्ण की लाश ट्रॉली बैग में डालकर सड़क किनारे फेंकी मिली है। घटना जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। हरे कृष्ण तिवारी जमीन के कारोबार से जुड़े हुए थे। शव की पहचान होने के बाद उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। इधर पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।

- Advertisement -

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, बैग में शव मिलने की सूचना आग की तरह फैल गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। हर ओर एक ही चर्चा है कि आखिर बैग में शव डालकर किसने सड़क किनारे छोड़ दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar IAS IPS Transfer: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 IAS-IPS अधिकारियों का तबादला; Darbhanga को मिली साक्षी, पटना समेत 10 जिलों को मिले नए DM, पढ़िए रिपोर्ट

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह महराजगंज थाना पोखरा गांव के समीप हाइवे के किनारे एक ट्रॉली बैग देखा गया। आते-जाते लोगों की नजर पड़ी लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। लोगों को लगा कि कोई चोर चोरी कर बैग को यहां छोड़ गया है। जब काफी देर तक बैग उसी जगह पड़ा रहा है तो लोगों ने उसे खोलकर देखा।

बैग खोलते ही होश उड़ गए। बैग खोलते ही उसमें से वृद्ध का शव मिला। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी है। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस अधिकारी की ओर से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। इधर, घटना को लेकर लोगों में चर्चा तेज हो गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी के मधेपुर में दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, अब भरे जाएंगे मौत के गड्ढे?

Madhepur News: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के टेंगरहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पूरब स्थित एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की#MadhepurNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident

NEET री-एग्जाम: परीक्षा देने जा रहे हैं तो खुशखबरी! 21 जून को Darbhanga, बक्सर, गया, झाझा रूट्स पर चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

Bihar NEET: नीट 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने 21 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का न#BiharNEET,#NEETSpecialTrain,#DanapurDivision

Samastipur Railway News : यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 20 जून को पूर्णिया से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन 05519, जानें रूट

Samastipur Railway News: समस्तीपुर रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। 20 जून 2026 को पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन संख्या 05519 चलाई जाएगी। यह ट्रेन सु#SamastipurRailway,#PurniaAmritsarTrain,#SpecialTrainBihar

चौंकाने वाला खुलासा: सरकारी नौकरी का लालच देकर 105 युवाओं को बनाया बंधक, समस्तीपुर में बड़ा रैकेट बेनकाब!

Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस ने नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में चल रहे मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में सरकारी नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाए गए 105 युवक-#SamastipurNews,#HumanTrafficking,#BiharPolice