back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 25, 2026
spot_img

Purnia :जदयू MLA बीमा भारती के पति अवधेश मंडल पर दिनदहाड़े युवक ने तान दी पिस्टल, कहा-कर दूंगा मर्डर

spot_img
- Advertisement -

जेडीयू विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल जानलेवा हमला हुआ हैं। घटना के बाद अवधेश मंडल अकबरपुर ओपी पहुंचे और आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई। घटना अकबरपुर ओपी के सोनमा गांव की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, रुपौली विधानसभा के जदयू विधायक बिमा भारती के पति सह भवानीपुर के पूर्व प्रखंड प्रमुख अवधेश मंडल पर चार अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया। अपराधियों के हमले में पूर्व प्रमुख बाल-बाल बच गए। अवधेश मंडल के के निजी गार्ड एवं सोनमा गांव के दर्जनों लोगों की ओर से हमले का विरोध किये जाने पर चारों अपराधी भाग खड़े हुए। इस संबंध में अकबरपुर ओपी में दो नामजद एवं दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

- Advertisement -

हमले में अवधेश मंडल किसी तरह जान बचाने में सफल रहे। अवधेश के निजी गार्ड और सोनमा गांव के लोगों की ओर से विरोध करने पर चारों अपराधी भाग गए। घटना भवानीपुर प्रखंड के अकबरपुर ओपी थाना क्षेत्र के सोनमा गांव की है। पीड़ित अवधेश मंडल ने अकबरपुर ओपी में दो नामजद एवं दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar International Flights: इंटरनेशनल फ्लाइट्स... पटना से अब सीधे काठमांडू, सिंगापुर और बैंकॉक की उड़ानें, जानिए कब से मिलेगी सुविधा!

अवधेश मंंडल ने पुलिस को बताया कि जब वे एक गांव में पंचायती कराने गए थे तो एक युवक ने उनके सामने पिस्तौल लगा कर हत्या कर देने की धमकी देने लगा। जब अवधेश मंडल ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनपर हमला कर दिया। इसके बाद पूर्णिया के रुपौली विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल को जान से मारने की धमकी दी गई।

अकबरपुर ओपी प्रभारी पूर्णिमा कुमारी ने बताया कि विधायक पति पर जानलेवा हमला किये जाने को लेकर दो नामजद एवं दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अपराधियों की पहचान हो चुकी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

एक का नाम शंकर है, जिसने बीमा भारती के पति को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी है। अवधेश मंडल ने युवक पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए अकबरपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

कोलकाता नाइट राइडर्स ने ‘आंद्रे रसेल’ की 12 नंबर की जर्सी को किया हमेशा के लिए रिटायर, अब IPL 2026 में निभाएंगे नई भूमिका

Andre Russell: आईपीएल की दुनिया में धूम मचाने वाले तूफानी ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के...

किआ इलेक्ट्रिक कार: 448 KM रेंज वाली सबसे सस्ती ई-कार लॉन्च, जानें भारत में कब आएगी!

Kia Electric Car: भारतीय बाजार में किफायती और दमदार इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग...

दमदार Smartphone Battery वाले फोन्स: जानिए कौन है असली ‘पावर किंग’?

Smartphone Battery: स्मार्टफोन कंपनियां अब सिर्फ प्रोसेसर या कैमरे पर ही ध्यान नहीं दे...

अमेलिया कर का ऐतिहासिक शतक: साउथ अफ्रीका पर धमाकेदार जीत और नए विश्व रिकॉर्ड

Amelia Kerr: न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर अमेलिया कर ने हाल ही में क्रिकेट के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें