back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

DPS School में रातभर चला शराब पार्टी, डीपीएस के प्रिंसिपल की जहरीली शराब पीने से मौत, निदेशक ने कहा-जहरीली शराब पीने से गई जान

spot_img
- Advertisement - Advertisement

वैशाली में जहरीली शराब पीने से बीती रात महनार थाना क्षेत्र के डीपीएस पब्लिक स्कूल में शराब पार्टी में शामिल डीपीएस के प्रिंसिपल जय प्रधान की मौत हो गई है। पार्टी के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ी तत्काल स्कूल के कर्मियों ने उन्हें  अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जब वह अस्पताल पहुंचे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,डीपीएस पब्लिक स्कूल के निदेशक मो. आमिर खान ने खुलकर कहा कि जहरीली शराब ने जान ली है। पश्चिम बंगाल के रहने वाले प्रिसिंपल जय प्रधान की मौत की वजह के रूप में जहरीली शराब की पुष्टि के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार भी कर रही है।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Sugar Mill: भोजपुर में 100 एकड़ में लगेगी विशाल चीनी मिल, बदलेगी 2000 किसानों की किस्मत!

 

साथ ही दावा भी कर रही कि शराब नहीं, बीमारी से यह मौत हुई है। दूसरी तरफ, जानकारी यह सामने आ रही है कि गुरुवार देर रात महनार थाना क्षेत्र के डीपीएस पब्लिक स्कूल में शराब की पार्टी हुई थी। इसी के बाद प्रिंसिपल की तबीयत अचानक बिगड़ी और अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें:  मेरी मां राबड़ी 'लड़की' नहीं वो... Nitish Kumar पर लालू परिवार आग बबूला... बात निकली है तो, दूर तलक... 'मानसिक कुंठा'... डिमेंशिया से दुष्कर्म और प्रोत्साहन तक....

 

 

डीपीएस के प्रिंसिपल जय प्रधान दार्जिलिंग के न्यू जलपाईगुड़ी के रहने वाले थे और पिछले 6 महीने से वे महनार डीपीएस में बतौर प्रिंसिपल कार्यरत थे। प्रिंसिपल जय प्रधान स्कूल कैंपस में ही रहते थे। प्रिंसिपल के अचानक मौत के बाद स्कूल के डायरेक्टर आमिर खान ने बताया कि महनार थाना क्षेत्र में खुलेआम शराब बिक्री होती है और जहरीली शराब पीने के कारण प्रिंसिपल की मौत हो गई है।

 

यह भी पढ़ें:  Agricultural Engineering College: आरा में खुल रहा बिहार का पहला कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय, छात्रों को मिलेंगी हॉलीवुड फिल्मों जैसी सुविधाएं!

 

वहीं डीपीएस पब्लिक स्कूल के निदेशक मो. आमिर खान ने बताया कि महनार में खुलेआम शराब बिक्री होती है। जहरीली शराब का सेवन करने से ही प्रिसिंपल की मौत हुई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खोए हुए फोन को ट्रैक करने का सबसे आसान तरीका: Phone Location Tracking

Phone Location Tracking: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि...

JEE Main Result: जल्द जारी होगा सेशन-1 का परिणाम, ऐसे करें चेक

JEE Main Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित जेईई मेन 2026 सेशन-1 के...

AI Technology की मदद से Tata Motors का नया अध्याय: ‘सॉफ्टवेयर ऑन व्हील्स’ की ओर

AI Technology की मदद से Tata Motors का नया अध्याय: 'सॉफ्टवेयर ऑन व्हील्स' की...

कांग्रेस के दिग्गजों पर Himanta Biswa Sarma का 500 करोड़ का मानहानि केस, जमीन विवाद में घिरा असम

Himanta Biswa Sarma: राजनीति का अखाड़ा अक्सर आरोपों और प्रत्यारोपों से गर्म रहता है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें