back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

Bihar News: Siwan में फिर दारू वाली मौत की बू, जहरीली अंगुरी की हिचकी में कई की गईं आंखों की रौशनी, Case Suspicious

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar News: बिहार में फिर दारू वाली मौत की बू, जहरीली अंगुरी की हिचकी में कई की गईं आंखों की रौशनी, Case Suspicious| जहां, मौत की फिर वजह शराब ही बताई जा रही। जहां, ताजा मामला सीवान का है। घटना लकड़ी नबीगंज में हुई है।

- Advertisement -
  • सीवान के लकड़ी नबीगंज में जहरीली शराब का कहर – जहरीली शराब से हुई मौतों का ताजा मामला सीवान के लकड़ी नबीगंज इलाके से आया है, जहां तीन लोगों की जान गई है और कई की आंखों की रोशनी चली गई है।
  • तीन की मौत, अन्य की हालत गंभीर – शराब पार्टी के बाद बिगड़ी तबीयत के चलते तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य का इलाज अस्पताल में चल रहा है। कई लोग आंखों की रोशनी जाने से परेशान हैं।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Rape Case पर विधान परिषद में 'महाभारत', CM Nitish का पारा हाई, पढ़िए तीखी नोक झोंक के बीच माइक बंद!

जांच में जुटी पुलिस और प्रशासन – पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की तहकीकात कर रहे हैं, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है ताकि मौतों के असल कारणों का पता लगाया जा सके।

- Advertisement -

हालांकि, पुष्टि अभी शराब पीने से हुई है या नहीं, जानकारी एकत्र की जा रही है।

यहां, तथाकथित जहरीली शराब से मौत बताई जा रही हैं। शुक्रवार सुबह तक तीन उन लोगों की मौत हुईं हैं जिनके बारे में लोगों का कहना है कि तीनों ने शराब पार्टी की थी। दारू पार्टी के बाद तबीयत बिगड़ी। अस्पताल भेजे गए। मगर, डॉक्टरों की टीम इनकी जान नहीं बचा पाए। तीन मौत के बाद फिर से हड़कंप है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। कई के आंख की रौशनी जाने की भी खबर है। हालांकि, पुष्टि अभी शराब पीने से हुई है या नहीं, जानकारी एकत्र की जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर तहकीकात के हर बिंदु पर जांच चल रही।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Nitish Kumar -Rabri Devi की नोक झोंक पर JDU की होली की सियासी पिचकारी... कहा- 'देवर-भौजाई का मामला है, तीसरा कोई न बोले'....

लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र इलाके में संदिग्ध परिस्थिति में पांच लोगों की तबीयत बिगड़ी

अस्पताल में कुछ लोगों का इलाज चल रहा है। जहां, लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र इलाके में संदिग्ध परिस्थिति में पांच लोगों की तबीयत बिगड़ी। सभी आंखों की रोशनी जाने से परेशान थे। लोगों की तबीयत बिगड़ने पर सभी को लकड़ी नवीगंज स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पांच में से एक व्यक्ति अमरजीत यादव की मौत हो गई।

थानेदार अजीत कुमार सिंह ने बताया

थानेदार अजीत कुमार सिंह ने बताया कि तीन लोगों की मौत की सूचना मिली है। मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सारी बात स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस टीम मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं, पीड़ित उमेश राय का कहना है कि उन्होंने पचास रूपए में शराब खरीदी थी। उल्टी हुई। आंखों से दिखाई देना बंद हो गया। फिलहाल, डॉक्टरों की टीम ने इन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IND vs PAK T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म, कोलंबो में होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला!

IND vs PAK T20 World Cup: क्रिकेट फैंस हो जाइए तैयार! जिसका इंतजार सालों...

विजया एकादशी 2026: जानिए व्रत के नियम और महत्व

Vijaya Ekadashi: सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है, और फाल्गुन मास...

NEET UG 2026: एनटीए ने जारी किया परीक्षा शहर और भाषा चयन पर अहम वीडियो, ऐसे भरें आवेदन फॉर्म

NEET UG 2026: देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 की...

भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर: देश की अर्थव्यवस्था को मिल रही नई रफ्तार

Indian Automobile Sector: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इन दिनों गजब की रौनक देखने को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें