back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 23, 2026
spot_img

पाकिस्तान में बस और तेल टैंकर भिड़े, बीस की मौत

spot_img
- Advertisement -

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक बस और तेल टैंकर की आमने-सामने हुई भिड़ंत में बीस लोगों की मौत हो गयी। कुछ लोग बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार लाहौर से कराची जा रही बस और तेल टैंकर की टक्कर इतनी तेज थी कि टक्कर के तुरंत बाद बस और टैंकर में आग लग गयी। इस कारण बीस यात्री जिंदा जल गए। कई अन्य यात्री झुलस भी गए हैं, जिन्हें मुल्तान के निश्तार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती लोगों की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

- Advertisement -

इससे पहले भी,11 जनवरी 2015 को पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में राजमार्ग पर यात्रियों से ठसाठस भरी एक बस और तेज गति से आ रहे एक तेल टैंकर में आमने सामने की भिड़त में 57 लोग मारे गए थे। दर्जनों घायल हो गए थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna University News: मनुस्मृति दहन से पटना यूनिवर्सिटी गरमाई, सावरकरवाद और पटेलवाद की जंग में पोस्टर वॉर!

कराची के आयुक्त शोएब सिद्दीकी ने बताया था कि यह हादसा सुपर हाईवे पर हुआ था। उस समय बस कराची से शिकारपुर की ओर जा रही थी और वह तेल टैंकर से टकरा गयी। सिद्दीकी ने बताया, यह दोनों वाहनों के चालकों की गलती से हुआ क्योंकि दोनों ही वाहन तेज गति से जा रहे थे और बस यात्रियों से भरी हुई थी और उसकी छत पर भी लोग सवार थे।

इधर, ताजा मामले में जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में लाहौर से लगभग 350 किलोमीटर दूर मुल्तान के मुख्य मार्ग पर एक यात्री बस और एक तेल टैंकर सीधे भिड़ गए। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों ने आग पकड़ ली। बताया गया कि दोनों वाहन तेज रफ्तार से चल रहे थे। हादसे के बाद मुख्य मार्ग का यातायात घंटों बाधित रहा।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मृत यात्रियों के अधिकांश शव पूरी तरह से जल गए हैं। उन्हें पहचाना नहीं जा सकता है। इन शवों को डीएनए परीक्षण के बाद परिवारों को सौंप दिया जाएगा। प्रवक्ता के मुताबिक दुर्घटना के बाद आग ने दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके चलते बचाव और दमकल टीमों के लिए बचाव अभियान चलाना भी कठिन हो गया था।

पंजाब के मुख्यमंत्री परवेज इलाही ने हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने को कहा है। उन्होंने प्रशासन से मृतकों के परिवारों की पहचान सुनिश्चित कराने को भी कहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Realme 16 5G: सेल्फी मिरर डिज़ाइन के साथ भारत में मचेगा धमाल

Realme 16 5G: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में हमेशा कुछ नया देखने को मिलता है,...

Bihar Politics: नीतीश की तारीफ पर RJD का BJP से तीखा सवाल, क्या सच में बदल रहा बिहार का सियासी समीकरण?

Bihar Politics: बिहार की सियासी बिसात पर चालें ऐसे चली जा रही हैं, जैसे...

Darbhanga News: जाले में Bihar Board Result ने खोली बड़ी पोल, कहीं खुशी-कहीं गम, शिक्षक की कमी से डूबा छात्रों का भविष्य, भूगोल में...

Bihar Board Result: परीक्षा के नतीजे सिर्फ़ छात्रों का रिपोर्ट कार्ड नहीं होते, बल्कि...

Bhagalpur Road Accident: गोदाम से घर जा रहे पैक्स अध्यक्ष को खगड़िया NH-31 पर स्कॉर्पियो ने कुचला, मौत

Bhagalpur road accident: सड़कें जो मंजिल तक पहुंचाती हैं, कभी-कभी मौत का फरमान भी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें