back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

Darbhanga मंडलकारा के विचाराधीन कैदी की मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां मंडलकारा के विचाराधीन कैदी दिलीप कुमार महतो की डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई है।

- Advertisement -

आरोप सीधा जेल प्रशासन पर लग रहा है जहां परिजनों ने कहा है, जेल प्रशासन ने उसके साथ गलत व्यवहार किया। सिटी एसपी सागर कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि कैदी की मौत डीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गई है। उसके आगे की प्रक्रिया चल रही है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

- Advertisement -

दरभंगा मंडलकारा में बंद विचाराधीन कैदी दिलीप कुमार महतो की देर शाम तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने तत्काल उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Meat Shop License: अब हर मांस-मछली दुकान को मिलेगा लाइसेंस और QR कोड, जानें नए नियम

जानकारी के अनुसार, मामला मनीगाछी थाना से जुड़ा है। पुलिस ने शराब में मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके खिलाफ मनीगाछी थाना में कांड संख्या 154/23 दर्ज है। इस मामले में दिलीप की 21 जुलाई को गिरफ्तारी हुई थी।

दिलीप की बहन आशा देवी ने बताया कि बीती रात 10.30 बजे मनीगाछी थाना के चौकीदार से सूचना मिली कि दिलीप की तबीयत ज्यादा खराब है। उसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जबतक हम लोग रात को डीएमसीएच पहुंचे तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।

इस मामले बहन और उसके बहनोई दुर्गेश महतो ने जेल प्रशासन पर उसके साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि अभी पांच अगस्त को ही जेल में उससे मिलकर हमलोग आएं हैं। वह बिल्कुल स्वस्थ्य था। अचानक ऐसी क्या बात हो गई कि जिससे उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने कहा कि पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। आशंका है कि उसके साथ मारपीट की गई है। इस संबंध में मंडल कारा से डीएमसीएच कैदी को इलाज कराने आये वार्डर नीलेश कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम को उन्हें जेल से एक विचाराधीन कैदी दिलीप कुमार को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराने को भेजा गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में कृषि का नया अध्याय! Krishi Yantrikaran Mela में किसानों पर हुई धनवर्षा, 300 को मिला परमिट

डीएमसीएच में लाने पर उसका इलाज चल रहा था। रात को डॉक्टरों ने उसका सिटी स्कैन कराने को कहा गया कि तब सिटी स्कैन कराया गया। सूचना मिलने उसके परिजन भी डीएमसीएच पहुंच गए थे। लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई।

इस संबंध में सिटी एसपी सागर कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि कैदी की मौत डीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गई है। उसके आगे की प्रक्रिया चल रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Harry Brook: टी20 वर्ल्ड कप में हैरी ब्रूक का तूफानी शतक, पाकिस्तान को रौंदकर इंग्लैंड को जिताया!

Harry Brook: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जब इंग्लैंड और पाकिस्तान आमने-सामने आए, तो...

अरिजीत सिंह ने दी बड़ी खुशखबरी, क्या वापसी की कर रहे हैं तैयारी?

Arijit Singh News: सुरों के जादूगर अरिजीत सिंह ने पिछले महीने जब प्लेबैक सिंगिंग...

टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट: बुकिंग हुई शुरू, कीमत और फीचर्स का खुलासा, जानें कब मिलेगी डिलीवरी!

Tata Punch EV: अगर आप एक सस्ती, स्टाइलिश और दमदार इलेक्ट्रिक SUV की तलाश...

Harry Brook की शतकीय आंधी में उड़ा पाकिस्तान, इंग्लैंड सेमीफाइनल में

Harry Brook: इंग्लैंड के युवा सनसनी हैरी ब्रूक ने टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें