
डिलीवरी बॉय की हत्या: दिल्ली के द्वारका इलाके में एक जोमैटो डिलीवरी बॉय की निर्मम हत्या ने बिहार की राजनीति में उबाल ला दिया है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने दिल्ली पुलिस से घटना की जानकारी ली है, जबकि तेजस्वी यादव ने इस मामले पर केंद्रीय मंत्रियों को घेरा है।
दिल्ली के द्वारका जिले के जाफरपुर कलां थाना क्षेत्र में बिहार के एक डिलीवरी बॉय की हत्या के संबंध में बिहार पुलिस मुख्यालय ने दिल्ली पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी प्राप्त की है। द्वारका जिले के डिप्टी पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मृतक पांडव कुमार (21) प्रजापति कॉलोनी, बिंदापुर निवासी थे और जोमैटो डिलीवरी बॉय के रूप में काम करते थे।
गोली क्यों और कैसे चली?
दिल्ली पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मृतक पांडव के दोस्त रूपेश कुमार के बेटे की जन्मदिन पार्टी थी। रूपेश के घर से करीब 70-80 मीटर दूर मुख्य सड़क पर रूपेश और पांडव के साथ कृष्ण, दीपक एक मोटरसाइकिल पर सवार थे। इनके अलावा तीन अन्य लोग एक स्कूटी से आए थे। कुल सात लोग सड़क पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे।
बताया गया है कि जिस जगह ये युवक खड़े थे, ठीक सड़क के दूसरी ओर आरके प्रॉपर्टीज का कार्यालय है। उसी इमारत की पहली मंजिल पर नीरज नाम का एक व्यक्ति पिछले 15 सालों से रह रहा था। जब सातों युवक सड़क पर बात कर रहे थे, उसी समय नीरज नीचे आया और उनसे बहस करने लगा। सीसीटीवी फुटेज में नीरज को अपना हथियार लहराते और बहस करते देखा जा सकता है।
अचानक, उसने पांडव की छाती की ओर हथियार तान दिया और गोली चला दी। एक गोली पांडव कुमार की छाती को चीरती हुई निकल गई और मोटरसाइकिल पर पांडव के पीछे बैठे कृष्ण के दाहिने पेट में जा लगी। गोली चलाने के बाद नीरज फरार हो गया।
रूपेश ने अन्य लोगों की मदद से दोनों घायलों को आरटीआर अस्पताल पहुंचाया। आरोपी नीरज हरियाणा के रोहतक जिले के महम स्थित गांव बहु अकबरपुर का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में जाफरपुर कलां थाना में कांड संख्या 36/2026, धारा 103(i)/109(i) बीएनएस और 35/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। बिहार पुलिस लगातार दिल्ली पुलिस के संपर्क में है। दिल्ली में बढ़ते दिल्ली अपराध के मामलों के बीच आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
डिलीवरी बॉय की हत्या: बिहार में तेज हुई सियासत
पांडव की डिलीवरी बॉय की हत्या को लेकर बिहार में सियासत गर्मा गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने दिल्ली में एक बिहारी युवक की हत्या से अनभिज्ञता जताने पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी की कड़ी निंदा की है।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘षड्यंत्र से जीतने वाले एनडीए नेता अमानवीय और निष्ठुर हैं। अगर 10 हजार नकद लेकर ऐसे संवेदनहीन लोगों को चुनेंगे तो ऐसा ही जवाब मिलेगा।’ देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।







