back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 19, 2026
spot_img

दरभंगा एयरपोर्ट को लेकर मंत्री संजय झा का केंद्र पर तीखा हमला, पूछा-ये कैसी उड़ान है?…दिल्ली से दरभंगा का किराया दुबई से भी महंगा

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा एयरपोर्ट को लेकर मंत्री संजय झा का केंद्र पर तीखा हमला, पूछा-ये कैसी उड़ान है?...दिल्ली से दरभंगा का किराया दुबई से भी महंगाट्वीटर का यह चार्ट देखिए। इसे जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने शेयर किया है। मंत्री संजय कुमार ने ट्वीटर पर इस चार्ट को पोस्ट किया है। उन्होंने ने अपने पोस्ट में लिखा है कि यह कैसी उड़ान स्कीम है। दिवाली से पहले दिल्ली से दरभंगा की नॉन स्टॉप फ्लाइट का टिकट 21, 420 रुपए है।

- Advertisement -

वहीं, दिल्ली से दुबई की नॉन स्टॉप फ्लाइट का टिकट सिर्फ 11,690 रुपए है। मंत्री संजय झा ने कहा है कि त्यौहार के सीजन में दिल्ली से दुबई जाना आसान है। लेकिन, बिहार के दरभंगा जाना महंगा है। उन्होंने एयर टिकट की कीमत में भारी उछाल के लिए विमान कंपनियों को नहीं, बल्कि केंद्र सरकार के नागर विमानन मंत्रालय को ही जिम्मेदार बताया है।

- Advertisement -

यह हकीकत है जिसे मंत्री श्री झा ने शेयर किया है। आज दोनों के किराये में लगभग दोगुने का अंतर है। ऐसे में संजय झा ने पूछा है कि सरकार की उड़ान योजना की ये कैसी उड़ान है?

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: बिहार मेंपश्चिमी विक्षोभ लेकर आ रहा BIHAR में ठंड...बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD अलर्ट: Bihar Weather में आएगी ठंडक!

जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने 25 अप्रैल, 2017 को उड़ान योजना के तहत पहले विमान रुट की शुरुआत की थी। इस योजना का पूरा नाम है-उड़े देश का आम आदमी है। देश के 29 राज्यों के 425 नये रुट्स पर विमान सेवा देने की योजना है। बिहार का दरभंगा और हाल में खुला देवघर एयरपोर्ट भी इसी योजना के तहत बनने वाले एयरपोर्ट हैं।

जानकारी के अनुसार, दीपावली और खासकर छठ पर्व पर पूरे देश से लोग बिहार आते हैं। शहरों से बिहार आने वाले यात्रियों की संख्या इतनी बढ़ी हुई है कि ट्रेनों में टिकट नहीं है। रेलवे अतिरिक्त ट्रेनें चला रहीं हैं वह भी फुल है।

वहीं, फ्लाइट किराया भी बढ़कर दोगुणा हो गया है। बिहार आने के लिए टिकटें नहीं मिल रहीं। किराया भी इतना बढ़ गया है कि आम लोगों के लिए यात्रा करना मुश्किल है। मोदी सरकार ने हवाई चप्पल वालों को यात्रा का सुख देना चाहते थे यहां तो कोट पेंट वाले टिकट का रेट सुनकर घर में ही रहना मुनासिब समझ रहे। इसके साथ ही जल संसाधन मंत्री संजय झा ने हवाई जहाज किराये को लेकर केंद्र सरकार की उड़ान योजना पर तंज कसा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Seetha Payanam OTT Release: अब घर बैठे देखिए ‘सीता पयानम’, जानिए कब और कहां हुई रिलीज!

Seetha Payanam OTT Release News: सिनेमाघरों में दर्शकों का मिला-जुला प्यार पाने के बाद...

Dreame के नए Robot Vacuum: अब घर की सफाई होगी और भी स्मार्ट और आसान

Robot Vacuum: भारतीय घरों में सफाई के तरीके को क्रांतिकारी बनाने की दिशा में...

Anant Singh Bail: मोकामा के बाहुबली MLA अनंत सिंह को High Court से मिली जमानत, समर्थकों में जश्न और सियासी मायने !

Anant Singh Bail: सियासत के गलियारों में बाहुबलियों का बोलबाला कोई नई बात नहीं,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें