
मुख्य बातें
विक्रमशेर गांव में कोसी वितरणी नहर में 25 वर्षीय युवक
का उपलाता हुआ मिला शव,हत्या की आशंका,
पेशे से नाई युवक की हत्या से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों
ने मधुबनी-खुटौना मुख्य सड़क पर शव को रख किया जाम,आवागमन अवरुद्ध
हत्यारों की गिरफ्तारी व मुआवजे के मांग के आश्वासन पर माने जामकर्ता
फोटो: जाम करते ग्रामीण
बाबूबरही, मधुबनी देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र के धमौरा पंचायत के विक्रमशेर गांव में बीते शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब विक्रमशेर तथा बरहा गांव के बीच कोसी वितरणी नहर में एक लाश को कुछ लोगों ने पानी में उपलाते देखा। यह बात गांव में जंगल के आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा होने लगी।
इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। शव की पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाला गया था।
इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को मधुबनी-खुटौना मुख्य मार्ग को पिपराघाट पुल के निकट सड़क पर शव को रख कर मृतक के आश्रितों को सरकारी मुआवजा व हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर घन्टों सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए सड़क पर आगजनी भी की।
ढाई घंटे में जाम स्थल से दोनों तरफ सड़क पर गाड़ियों की लम्बी कतारें खड़ी हो गयीं। बीडीओ राधा रमण मुरारी, सीओ विजया कुमारी, राजनगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, बाबूबरही थाना के पीसीआई रविंद्र कुमार के पहल पर जाम हटाया गया। चार दिनों में कांड का उद्भेदन करते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी करने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम हटाया।
इधर मृतक की पहचान विक्रमशेर गांव के स्व मूंगा लाल ठाकुर के 35 वर्षीय पुत्र परमेश्वर ठाकुर उर्फ बुच्चू ठाकुर के रूप में हुई है। मृतक बहुत ही गरीब था। मृतक को तीन बेटियां व दो पुत्र हैं ।जिनमें सबसे बड़ी बेटी निधि कुमारी 16 वर्ष तथा सबसे छोटा पुत्र आदित्य कुमार 8 वर्ष का है।
परिवार की जीविका हेतु मृतक छोटा सा सैलून चलाता था और गांव-गांव में घूमकर हजामत का कार्य करता था। इस घटना से जहां गांव में मातम पसरा हुआ है।
वहीं मृतक की पत्नी इंदु देवी रोते-रोते बेहोश हो जाती है। वहीं इस संबंध में पीसीआई रविंद्र कुमार ने बताया कि बहुत जल्द मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा।इस मौके पर एसआई सुरेश पासवान ,एएसआई डीके ओझा सहित बाबूबरही व राजनगर थाने की पुलिस मौजूद थी।


You must be logged in to post a comment.