मई,18,2024
spot_img

फिर आधी रात में PMCH आ धमके डिप्टी सीएम Tejashwi Yadav, लगा दी क्लास, कह दी बड़ी बात

spot_img
spot_img
spot_img

बिहार में बढ़ते डेंगू के कहर के बीच उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) फिर गुरुवार की रात अचानक पीएमसीएच (PMCH) पहुंचगए। वहां मरीजों और उनके परिजनों से बात करते हुए पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। वहीं,पीएमसीएच के स्वास्थ्य कर्मियों की क्लास भी लगाई। कहा, दवा नहीं मिल रही, मरीजों से व्यवहार सही से नहीं कर रहे आप लोग इसकी पूरी जांच होगी। अगर कोई इसमें दोषी पाया गया तो कड़ा एक्शन लेंगे।

तेजस्वी यादव के साथ स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव प्रत्यय अमृत भी मौके पर मौजूद थे। डिप्टी सीएम ने कहा, जो भी समस्या है उसका समाधान कीजिए। हम जब तक जमीन पर नहीं उतरेंगे तब तक जमीनी स्थिति नहीं पता चलेगी। पहले ही कहा था कि अस्पताल में मरीजों को तमाम तरह की सुविधा मुहैया कराई जाए। स्वास्थ्य कर्मियों को तमाम निर्देश भी दिए गए थे। मगर आप लोग सुधर नहीं रहे।

अस्पताल में बहुत सी समस्याएं हैं। इसकी जानकारी हमें मिली है।  ड्यूटी के दौरान मरीजों के साथ डॉक्टर और नर्स अच्छा व्यवहार नहीं कर रहे हैं। नर्सों को कोई नहीं देख रहा। यहां दवा की सबसे बड़ी समस्या है। लोग बाहर से क्यों दवा खरीद रहे हैं। आप लोगों को कई निर्देश दिए गए मगर सुधार नहीं दिख रहा। इसकी जांच होगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Biraul News| बिरौल और गौड़ाबौराम के BEO से Show Cause,पूछा DEO ने, कौन करेगा E-Shiksha Kosh पर Photo Upload

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें