spot_img

Ranchi ED Raid News| झारखंड के मंत्री आलमगीर के निजी सचिव का नौकर निकला धनकुबेर, घर से मिले 25 करोड़ कैश…चारों तरफ नोट ही नोट

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: सेल सिटी स्थित अपाटमेंट् में इंजीनियर विकास कुमार के ठिकाने में छापेमारी जारी है। रांची के पीपी कंपाउंड में ईडी की टीम बिल्डर मुन्ना सिंह के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। मुन्ना सिंह मंत्री आलमगीर आलम के OSD संजीव लाल के करीबी बताए जा रहे हैं। इनके ठिकानों पर ईडी ने भारी मात्रा में कैश बरामद की है। दीनदयाल नगर स्थित संजीव लाल के घर में भी ईडी की कार्रवाई जारी है। इसके अलावे कांके रोड स्थित उनके ठिकाने में भी ईडी की कार्रवाई जारी है।

- Advertisement -

Ranchi ED Raid News| रांची में ED की बड़ी कार्रवाई

लोकसभा चुनाव के ऐन मौके पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रांची में बड़ी कार्रवाई की है। सरकार के मंत्री आलमगीर के निजी सचिव के नौकर के घर से 25 करोड़ कैश (Rs 25 crore cash recovered from the house) बरामद किया है। ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के OSD संजीव लाल, संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के ठिकानों पर छापेमारी। जहांगीर आलम के आवास से करोड़ों रुपए की कैश बरामदगी हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Supreme Court ECI सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले से चुनाव आयोग में हड़कंप! वोटर लिस्ट पर राहुल गांधी की याचिका, क्या पलटेगा खेल?

Ranchi ED Raid News| लगा है नोटों का अंबार, जब्त नकदी की गिनती जारी

रांची के चिरौंदी में इंजीनियर कुलदीप मिंज के आवास पर भी ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। कुलदीप मिंज सिविल इंजीनियर है दो लोहरदगा जिला में पोस्टेड है। सूत्रों के मुताबिक, ईडी की ये कार्रवाई निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम और उनके करीबियों के ठिकानों पर की जा रही है। इस दौरान झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू नौकर के परिसरों की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में परिसर से नकदी बरामद की गई है। जब्त नकदी की गिनती जारी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ा खुलासा! पीएम मोदी के खिलाफ कॉकरोच आंदोलन को मिल रही 'अमेरिकी फंडिंग'? गायिका मैरी मिलबेन का दावा, देश में हड़कंप!

Ranchi ED Raid News| आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू नौकर के घर से 25 करोड़

जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज सुबह झारखंड की राजधानी रांची में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने गिरफ्तार किए जा चुके इंजीनियर वीरेंद्र राम के मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू नौकर के घर से 25 करोड़ रुपये कैश बरामद किये हैं। ईडी ने झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम को फरवरी 2023 में कुछ योजनाओं के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें:  Bihar Teacher Salary बिहार के शिक्षकों को झटका! अब सैलरी के लिए HRMS डेटा की जांच जरूरी, जान लें नई तारीख

Ranchi ED Raid News| कुछ अन्य राजनेताओं और अधिकारियों के ठिकानों पर भी दबिश

रांची के सेल सिटी समेत कुल नौ ठिकानों पर ईडी की टीम ने छापा मारा है। एक टीम सेल सिटी में पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर विकास कुमार के ठिकाने की तलाशी ले रही है। दूसरी टीम ने बरियातू, मोरहाबादी और बोड़िया इलाके में छापा मारा है। इसके अलावा ईडी ने कुछ अन्य राजनेताओं और अधिकारियों के ठिकानों पर भी दबिश दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में ऑनर किलिंग! प्रेम प्रसंग के चलते मां-बहन ने ही बेटी को मार डाला, शव छुपाने के लिए किया ये खौफनाक काम

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक 19 वर्षीय युवती पलक कुमारी की मां और बहन ने ही हत्या कर दी. शव को बगीचे में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया गया और ऊपर से आम का पौध #MuzaffarpurCrime,#HonorKilling,#BiharPolice

बड़ी खबर Darbhanga Junction! दरभंगा जंक्शन का बदल जाएगा चेहरा, जानिए – जब पहुंचे महाप्रबंधक डिंपी गर्ग – क्या देखा क्या कहा

Darbhanga Junction: दरभंगा जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने निरीक्षण किया। उन्होंने काम में तेजी ला #DarbhangaJunction,#AmritBharatStation,#BiharRailNews

बिहार के चमड़ा उद्योग में आया बड़ा बदलाव! सरकार ने FDDI पटना से मिलाया हाथ, जानें आपको क्या फायदा?

Bihar Leather Industry: मुजफ्फरपुर में मेगा लेदर, फुटवियर एंड एक्सेसरीज पार्क के उद्घाटन के साथ ही बिहार सरकार और FDDI पटना के बीच महत्वपूर्ण MOU पर हस्ताक्षर हुए। इससे राज्य के चमड़ा #BiharLeatherIndustry,#SkillDevelopment,#MuzaffarpurNews

Darbhanga Crime बिरौल मर्डर का खुलासा|घर में घुसकर महिला को चाकू से गोदा, पुलिस ने ढूंढ निकाले हत्यारे!

Bihar Crime: दरभंगा के बिरौल में चोरी का विरोध करने पर 50 वर्षीय महिला चमेली देवी की हत्या का मामला सुलझ गया है। पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। #BiharCrime,#DarbhangaPolice,#BiroulMurder