back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

स्कूल में परिवार के साथ सो रहे Kishlay Central School के संचालक की गोली मारकर हत्या

spot_img
- Advertisement - Advertisement

हाजीपुर से बड़ी खबर है जहां किशलय सेंट्रल स्कूल में सो रहे संचालक बिदुपुर थाना क्षेत्र के मझौली निवासी चालीस साल के सुधीर कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अपराधियों ने खिड़की के रास्ते घुसकर दिया हत्या को अंजाम दिया है। सुधीर परिवार के साथ स्कूल में सो रहे थे। घटना हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के बलवा कुंवारी की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, घटना रविवार देर रात अपराधियों ने खिड़की से घर में प्रवेश किया और स्कूल संचालक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के दौरान घर में परिवार के और भी लोग मौजूद थे।

- Advertisement -

अपराधी खिड़की से घर के घुसे और सिर में दो गोली मारकर मौके से भाग निकले। इस घटना में स्कूल संचालक ज्योति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Illegal Slaughter Houses: बिहार में अवैध बूचड़खानों पर विधानसभा का बड़ा एक्शन, स्पीकर ने दिए बंद करने के आदेश

गोली की आवाज के बाद परिवार वालों की नींद खुली। इसके बाद आसपास के लोग भी जुट गए। स्कूल संचालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश और सदर थाने के पुलिस पदाधिकारी ने सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक के स्वजन से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चार व्यक्ति को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।

स्कूल संचालक की हत्या किस लिए की गई है यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। हालांकि यह बात सामने आई है कि स्कूल संचालक का कई लोगों से पैसों का विवाद चल रहा था।

स्कूल संचालक ज्योति ने भी कई लोगों से कर्ज लिया था। वह अपने गांव बिदुपुर को छोड़कर हाजीपुर में ही किराए के मकान में रहता था। उसके साथ उसका परिवार भी रहता था।

यह भी पढ़ें:  Bihar Fake Doctors: बिहार फेक डॉक्टर्स पर फिर गरमाई सियासत: क्या मिलेगी फर्जी डिग्री वालों को सजा?

बताया जा रहा है कि सुधीर ने 25 साल की लीज पर जमीन ली थी, उसी जमीन में स्कूल चलाता था। सुधीर और जमीन मालिक के बीच लॉकडाउन के दौरान से किराए को लेकर विवाद चल रहा था। किराए के पैसे को लेकर दोनों के बीच हमेशा बहस होती थी।

यह भी पढ़ें:  Patna News: पटना में अब व्हाट्सएप से होगा अंतिम संस्कार स्लॉट बुक, Patna Cremation की नई डिजिटल पहल... पढ़िए आधुनिक शवदाह गृह और ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा

सडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। तीन-चार संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शेयर बाजार में काबरा ड्रग्स का तूफान: ₹1 लाख को ₹50 लाख में बदलने वाला मल्टीबैगर स्टॉक

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार की हर हलचल पर निवेशकों की पैनी नजर रहती...

दमदार बैटरी और शानदार Realme Smartphone अनुभव के साथ आया Realme P4 Lite 4G, भारत में सेल शुरू!

Realme Smartphone: स्मार्टफोन बाजार में अपनी जगह बनाने वाली रियलमी ने एक और शानदार...

फाल्गुन शुक्ल प्रदोष व्रत 2026: तिथि, पूजा विधि और शिव आराधना का महत्व

Pradosh Vrat: फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाने वाला प्रदोष व्रत...

Bihar Police Recruitment: बिहार पुलिस में कांस्टेबल ऑपरेटर के 993 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास के लिए शानदार अवसर

Bihar Police Recruitment: वर्दी का जुनून और देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें