back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

स्कार्पियो से जा रहे जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. जेड जावेद को दिन-दहाड़ अपराधियों ने मारी गोली

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सीतामढ़ी से बड़ी खबर है जहां शिवहर में एक डॉक्टर और जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ.जेड जावेद (District Tuberculosis Officer Dr. Javed shot dead by criminals) को अपराधियों ने गोली मार दी है।

- Advertisement -

शहर के बीचों बीच दिन दहाड़ डॉक्टर को अपराधियों ने गोली मार दी। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। तत्काल मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें जख्मी हालत में स्थानीय निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। वारदात नगर थाना क्षेत्र का है जहां डॉक्टर जावेद को अपराधियों ने टारगेट करते हुए गोली मार दी। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

शिवहर के जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. जेड जावेद अपनी स्कॉर्पियो से सीतामढ़ी शहर के बाइपास पासवान चौक की तरफ रिंग रोड गणिनाथ मंदिर के पास से होकर गुजर रहे थे। तभी बाइक सवार अपराधियों ने उनपर गोलियां बरसा दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Electricity Bill: बिहार में बिजली बिल पर लगने वाला चक्रवृद्धि ब्याज अब होगा माफ, उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत

जानकारी के अनुसार, जावेद शिवहर स्थित सदर अस्पताल में ड्यूटी करने जाने के दौरान गौशाला चौक गणिनाथ मंदिर समीप डॉक्टर त्रिलोकी शर्मा के आवास पर पहुंचे जहां से ड्यूटी जाने के लिए उनकी गाड़ी आई गाड़ी में बैठ बैठ कर दोनों चिकित्सक शिवहर के लिए प्रस्थान किए कुछ ही मिनटों में अपराधियों ने गोलीमार जख्मी कर दिया।

जख्मी हालत में आनन-फानन में चिकित्सा को गंभीर हालत में पास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उन्हें शरीर के किस हिस्से पर और कितनी गोलियां लगी हैं, इसके बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है। फिलहाल कोई कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। डॉक्टर जावेद शिवहर में पदस्थापना से पूर्व सीतामढ़ी जिले के परसैनी में पीएचसी प्रभारी के पद पर तैनात थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग 13 फरवरी 2026: विजया एकादशी के शुभ योग और ग्रहों की स्थिति

Aaj Ka Panchang: पवित्रता और पुण्य के इस पावन दिन पर, जब प्रकृति भी...

शिवालिका ओबेरॉय ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ग्लैमरस मैटरनिटी फोटोशूट से मचाया धमाल

Shivalika Oberoi News: बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों खुशियों का माहौल है और...

बेंगलुरु में खुला Nothing Store: पाएं CMF Buds 2 मात्र 99 रुपये में और भी बहुत कुछ

Nothing Store: भारतीय टेक बाजार में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कंपनी नथिंग अब...

Lawrence Bishnoi गैंग का बॉलीवुड पर खौफ? रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह मामले में बड़ा खुलासा!

Lawrence Bishnoi News: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों खौफ और साजिशों का साया...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें