back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 18, 2026
spot_img

Crime in Bihar: घर के दरवाजे पर ही JDU नेता-जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

गया से बड़ी खबर है जहां अपराधियों ने जदयू नेता और जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी है। मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सलेमपुर बहूरा बीघा का है। बताया जा रहा कि देर रात एक बर्थडे पार्टी से वो अपने घर लौटे थे। इसी दौरान जब वो गाड़ी से उतरकर अपने घर की ओर जा रहे थे तभी अपराधियों ने उन पर फायरिंग की। यही नहीं उन्हें गोलियों से छलनी कर बदमाश मौके से फरार हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Drug Control: ड्रग कंट्रोल के साथ नशा मुक्ति की राह पर बिहार, बना 'राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो' पढ़िए...नशे के सौदागरों पर नकेल कसने की तैयारी !

तुरंत ही जेडीयू नेता सुनील सिंह को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, तब तक देर हो चुकी थी। गोली लगने की वजह से उनकी मौत हो गई थी। बताया जा रहा कि घर के पास ही उन्हें गोली मारी गई। वहीं इस मामले की सूचना मिलते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सलेमपुर मोहल्ला निवासी जदयू जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह शुक्रवार देर रात एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे घर के अंदर आये, तभी अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। हत्या का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

UAE में Online Education जारी: दो और हफ्तों तक घर से होगी पढ़ाई, छात्रों की सुरक्षा प्राथमिकता

Online Education: दुनिया के बदलते हालात का असर अब शिक्षा पर भी गहरा दिख...

‘धुरंधर 2’ में अक्षय खन्ना की धमाकेदार वापसी: क्या रणवीर सिंह पर फिर भारी पड़ेगा ‘रहमान डकैत’?

Dhurandhar 2: सिनेमा के गलियारों में फिर से एक भूचाल आने वाला है, जिसने...

Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष का दिव्य आरंभ और मां दुर्गा का पूजन

Chaitra Navratri 2026 Chaitra Navratri 2026: हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा...

Jasprit Bumrah: बीसीसीआई के नए कॉन्ट्रैक्ट से जसप्रीत बुमराह को बड़ा झटका, बोर्ड एक्शन में!

Jasprit Bumrah: भारतीय क्रिकेट में अपने यॉर्कर और स्विंग से बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें