मई,15,2024
spot_img

पुलिस जीप को DJ लदे पिकअप ने मारी टक्कर, 2 होमगार्ड जवानों की मौत, 6 पुलिसकर्मी समेत 13 जख्मी

spot_img
spot_img
spot_img

जमुई से बड़ी खबर है जहां चकाई- जमुई मुख्य मार्ग पर बीती रात चकाई थाना की गश्ती गाड़ी और डीजे लदे पिकअप वाहन में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में छह से अधिक पुलिसकर्मी सहित तेरह लोग घायल हो गए। इसमें इलाज के दौरान दो जवानों की मौत हो गई।

घटना के बाद चकाई-जमुई मेन पर आवागमन बाधित हो गई। सड़क पर राहगीर और स्थानीय लोगा पहुंचे। इसके बाद पुलिसकर्मी और पिकअप वैन पर सवार लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल ले गए। इसमें होमगार्ड के दो जवान की मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान चकाई थाना में तैनात होमगार्ड जवान अरविंद सिंह एवं कौशलेंद्र यादव के रूप में हुई है।

इस हादसे में चकाई थाना के सब इंस्पेक्टर सच्चिदानंद सिंह, होमगार्ड जवान कुंदन गुप्ता,कातेश्वर यादव, वकील महतो, विनय यादव, काशी मंडल सहित चकाई थाना के सात पुलिस वाले और पिकअप वाहन का चालक सहित पिकअप सवार अन्य पांच लोग सहित कुल 13 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज चल देवघर के अस्पताल में चल रहा है। घटना चकाई थाना इलाके के महेशा पत्थर मोड़ के पास की है।

यह भी पढ़ें:  LokSabha Chunav'24 | 20 May, 14 हाई प्रोफाइल सीटें, अवध से बुंदेलखंड तक...यही वक़्त है सूरज तिरे निकलने का

मौके पर चकाई थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक देव,चंद्रमंडी थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार, सब इंस्पेक्टर अशोक सिंह, मंटू कुमार,गणेश कुमार, राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस वाले चकाई अस्पताल में मौजूद रहे। हादसे में होमगार्ड जवान कालेश्वर यादव और जिला पुलिस बल के सिपाही अरविंद कुमार सिंह की देवघर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार चकाई थाना की गश्ती वाहन जिप्सी पर सवार होकर सब इंस्पेक्टर सच्चिदानंद सिंह सहित पांच की संख्या में होमगार्ड जवान रात्रि पेट्रोलिंग कर बामदह से चकाई की और आ रहे थे। इसी बीच चकाई-जमुई मुख्य मार्ग के महेशा पत्थर मोड़ पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने गश्ती वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था की पिकअप थाना की जिप्सी के ऊपर चढ़ कर पलट गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| खाना खाते ही एक दर्जन स्कूली छात्राएं बेहोश, 7 DMCH Referred

दुर्घटना के बाद पिकअप वाहन का चालक वाहन में ही फंस गया। काफी मशक्कत के बाद पिकअप वाहन के चालक को वाहन से निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही चंकाई थाना और चंद्रमंडीह थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया।

इस हादसे में चकाई थाना के सब इंस्पेक्टर सच्चिदानंद सिंह, होमगार्ड जवान कुंदन गुप्ता, कातेश्वर यादव, वकील महतो, विनय यादव, काशी मंडल सहित चकाई थाना के सात पुलिस वाले और पिकअप वाहन का चालक सहित पिकअप सवार अन्य पांच लोग सहित कुल 13 लोग घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद पिकअप वाहन का चालक वाहन में ही फंस गया। काफी मशक्कत के बाद पिकअप वाहन के चालक को वाहन से निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही चंकाई थाना और चंद्रमंडीह थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| सिंहवाड़ा की बेटी Pragya Bharti बनेंगी जज, CBSE 10th की बनीं टॉपर, Greater Noida की G.D.Goenka Public School का लहराया परचम

चकाई रेफरल अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद घायलों को देवघर और जमुई रेफर कर दिया है। जैसे ही इस घटना की सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारियों को मिली। जमुई लाइन डीएसपी आशीष कुमार सिंह घायलों का हाल जानने चकाई रेफरल अस्पताल पहुंचे और घायलों को बेहतर इलाज के लिए जमुई और देवघर भिजवाया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें