back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

मरीज देखने गए डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिली लाश

spot_img
- Advertisement - Advertisement

जमुई से बड़ी खबर है जहां एक ग्रामीण डॉक्टर सिकंदरा थाना क्षेत्र के सुंदरबांध का रहने वाला सिकंदरा थाना क्षेत्र के सुंदर बाग गांव निवासी धोबीलाल यादव के 30 वर्षीय पुत्र नकुलदेव यादव की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने चंद्रदीप थाना के मानपुर महादलित टोला के पास गोली मारकर उनकी हत्या उस दौरान कर दी जब वह एक मरीज को देखकर लौट रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंचकर पुलिस छानबीन कर रही है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,बीती रात नकुल यादव किसी मरीज का इलाज करने के लिए मानपुर गांव के महादलित टोला गए थे। जहां उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार नकुल बीती रात लगभग नौ बजे अपने घर से निकले थे, जो काफी देर होने के बाद भी वापस नहीं लौटे। जब परिवार वाले ने उनकी खोजबीन शुरू की तो सबसे पहले उन्हें खेत की तरफ देखा गया। बाद में गांव वालों से पता चला कि वह दवा देने मानपुर टोले के तरफ गए थे।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, वारदात देर रात की है। वहीं, पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि नकुल यादव को सीने में एक गोली लगी है। पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar AC Buses: होली-ईद पर घर आने वालों के लिए खुशखबरी: बिहार AC Buses ने शुरू की स्पेशल सेवा, किराए में भारी छूट! पढ़िए... 4 राज्यों के लिए स्पेशल परिचालन

मामले को लेकर बताया जा रहा है कि बताया मानपुर मुसहरी के पास एक मरीज का इलाज करने के लिए गए थे। इसी दौरान अपराधियों ने उनके सीने में गोली मार दी। जिससे नकुल यादव की मौत मौके पर हो गई जिसके बाद अपराधियों ने शव को वहां से घसीटकर 100 मीटर दूर झाड़ियों में फेंक दिया।

वहीं, मृतक के परिजनों ने बताया ने बताया कि नकुल खेत पटवन के लिए गया हुआ था, लेकिन काफी देर तक घर नही आया तो गांव के लोगो के साथ उसे खोजने के लिए हमलोग मानपुर मुसहरी की तरफ गए। इसी दौरान सड़क किनारे नकुल यादव की लाश सड़क किनारे पड़ा मिला। परिजनों का कहना है कि नकुल से किसी की कोई दुश्मनी नहीं है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर तत्काल जमुई एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया है। वहीं, तीन घंटे के भीतर तकनीकी अनुसंधान एवं लोगों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर आपराधिक घटना का उदभेदन कर लिया गया।

पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। चाचा अनुप लाल यादव ने बताया कि उनका भतीजा मानपुर मुशहरी इलाज करने गया था, काफी देर होने पर घर नहीं लौटा तो हमलोग खेत की तरफ उसे खोजने चले गए।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी लीडरशिप पर मणिशंकर अय्यर का तीखा वार: क्या INDIA ब्लॉक को चाहिए नया सेनापति?

रोजना फोन करने पर वो तुरंत उठा लेता था लेकिन कल पचास बार फोन किया लेकिन नकुल ने फोन नहीं उठाया। ग्रामीणों के साथ खोजते-खोजते मानपुर मुशहरी पहुंचे तो देखे नकुल का शव सड़क किनारे पड़ा था। हत्या कर शव को फेंका गया था, थोड़ी दूरी पर उसका मोबाइल भी पड़ा था उसके सीने में गोली मारकर हत्या गई था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: 24 फरवरी 2026 – ग्रह गोचर का आपकी राशि पर क्या है प्रभाव?

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों में ग्रहों की निरंतर गति और उनका...

आज का पंचांग 24 फरवरी 2026: मंगलवार और मघा नक्षत्र का पावन संयोग

Aaj Ka Panchang: प्रत्येक दिवस विशेष होता है और ज्योतिषीय गणनाएं हमें उस दिन...

Free Fire MAX Redeem Codes से पाएं मुफ्त रिवॉर्ड्स, गेमर्स के लिए बड़ा मौका!

Free Fire MAX Redeem Codes: गरेना ने एक बार फिर अपने खिलाड़ियों के लिए...

Nisha Upadhyay: लाइव शो में एंकर को सैंडल मारने वाली निशा उपाध्याय पर अब होगी कार्रवाई?

Nisha Upadhyay News: भोजपुरी इंडस्ट्री में हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें