back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

Darbhanga के बहेड़ी में Double Murder, दादी-पोते की धारदार हथियार से निर्मम हत्या

पुलिस का त्वरित एक्शन, एक आरोपी को लिया हिरासत में, पूछताछ जारी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के सोनवा गांव में शनिवार की रात बदमाशों ने दादी-पोते की बेरहमी से हत्या कर दी। बदमाशों ने तेज धारदार हथियार से सिर और शरीर में जगह-जगह घोंपकर दोनों को मार डाला है।

- Advertisement -

मृतक की पहचान दिलीप सिंह की मां तारा देवी (75) और पुत्र आदर्श कुमार सिंह (15) के रूप में हुई। घटना के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है। दिलीप सिंह ईंट-भठ्ठा व्यवसायी हैं। पघारी चौर में उनकी चिमनी है।

- Advertisement -

पुलिस ने इस घटना के आरोप में पड़ोस में रहनेवाले फूलो सिंह के पुत्र कंचन सिंह को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Power Cut Alert: 16 फरवरी को 4 घंटे के लिए बत्ती होगी गुल, इन इलाकों में पड़ेगा सीधा असर, देखें पूरी लिस्ट

मौके पर बिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी, इंस्पेक्टर पवन कुमार और बहेड़ी थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा पहुंचकर छानबीन में जुटे हैं। वहीं, स्वान दस्ते को भी बुलाया गया है।

जानकारी के अनुसार, सोनवा गांव निवासी तेजनारायण सिंह के बेटे दिलीप सिंह गांव में रहकर ईंट भठ्ठा का व्यवसाय करते हैं। जबकि छोटे पुत्र रामलला सिंह दरभंगा के हाउसिंग कालोनी में सपरिवार रहते हैं और वहीं पर तंबाकू का थोक कारोबार करते हैं।

बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम दिलीप सिंह अपनी पत्नी मणिमाला देवी के साथ समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ स्थित ननिहाल चले गए। वे अपनी बीमार मामी से मिलने गए थे।

वहीं, उनके छोटे भाई तेज नारायण सिंह रात में खाना खाकर करीब दो सौ मीटर की दूरी पर बने बथान में सोने चले गए। बदमाशो ने देर रात के पीछे की चाहरदिवारी फांदकर घर में घुस गए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Mahashivratri पर शिवमय हुई केवटी, मंदिरों में गूंजे 'हर हर महादेव' के जयकारे, भक्तों की आस्था का दिखा सैलाब

तेज धारदार हथियार से दादी-पोते के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला कर दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि इस घटना में छह-सात बदमाशों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना तब लगी जब सुबह तेजनारायण सिंह बथान से घर लौटे और गेट खोलने के लिए आवाज लगाई तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताते हुए पड़ोसियों को आवाज दी।

यह भी पढ़ें:  NEET Student Death: पटना में शंभू हॉस्टल की छात्रा मौत में CBI की Big UpDate कैंची, कलम, कॉपी, किताब, बैग, कपड़े और भाई की मोबाइल ले गई साथ ... पढ़िए अलग-अलग कमरों में क्या हुआ!

पड़ोस के एक युवक ने अंदर जाकर गेट को खोला तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। इसके बाद ग्रामीणों और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

पड़ोस की गलियों में ही चक्कर काटता रहा श्वान

दिलीप सिंह का बड़ा बेटा दिल्ली में रहकर पढ़ाई करता है। जबकि छोटा बेटा आदर्श उर्फ होली मिशन बहेड़ी में दसवीं का छात्र था। वारदात के बाद पहुंची श्वान दस्ता पड़ोस की गलियों में चक्कर काट रहा है। अब तक कोई कामयाबी नहीं मिली है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup 2026: India vs Pakistan महामुकाबले में हुए बड़े बदलाव, जानिए कौन किस पर भारी!

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप में जब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होते हैं,...

NEET UG 2026: अब मैथ्स वाले छात्र भी बन सकेंगे डॉक्टर, NMC ने बदले नियम

NEET UG: मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले लाखों छात्रों के...

Stock Market: विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजार पर फिर भरोसा, फरवरी में आया बंपर निवेश

Stock Market: भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत बुनियाद और वैश्विक चिंताओं में कमी के चलते...

Vivo T4 5G पर बंपर डिस्काउंट: दमदार फीचर्स और बेहतरीन बैटरी लाइफ का शानदार कॉम्बो

Vivo T4 5G: स्मार्टफोन बाजार में मची हलचल के बीच Vivo ने अपने लोकप्रिय...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें