back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 3, 2026
spot_img

सुपौल में डबल मर्डर… अपराधियों ने दो लोगों पर उतार दी ताबड़तोड़ 7 राउंड गोली, डबल मर्डर से थर्राया इलाका

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

सुपौल से बड़ी खबर है जहां पिपरा थाना क्षेत्र के दिनापट्टी में बाइक सवार दो अपराधियों ने शनिवार की रात दो युवकों दीनापट्टी वार्ड नंबर 13 निवासी मो नूरुल्ला (42) और वार्ड नंबर 19 निवासी सिकंदर दास (41) की गोली मारकर हत्या कर दी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,सुपौल के दीनापट्टी इलाके में गोलियों की तड़तड़ाहट के बाद हड़कंप मच गया। लोगों ने देखा कि बाइक सवार बदमाशों ने दो लोगों की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना शनिवार देर रात की है।

- Advertisement -

बदमाशों ने 7 राउंड गोलियां चलाईं। पुलिस जांच कर रही है। दोनों की ऑन द स्पॉट मौत हो गई लेकिन स्थानीय लोग दोनों को लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे। मगर, इलाज के दौरान दोनों की मौत की पुष्टि हुई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Haryana Assembly Elections: गांधी परिवार पर 7 करोड़ की उगाही का गंभीर आरोप, भाजपा ने घेरा... पढ़िए कथित व्हाट्सएप चैट!

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के पिपरा थान क्षेत्र की है। दीनापट्टी गांव निवासी शिक्षक मो. नूरूल्ला अपने दोस्त सिकंदर दास के साथ रात में खाना खाने के बाद गांव के पान की दुकान पर पान खाने जा रहे थे।

इस बीच एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी। फायरिंग करते हुए फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को जख्मी हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार अपराधियों ने दीनापट्टी वार्ड नंबर 19 मे दोनों युवकों को गोली मार दिया और घटना के बाद अपराधी वहां से एनएच 327 ई के रास्ते हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गये। इस दौरान अपराधियों ने लगभग सात फायर किया। घटना के बाद एक तरफ जहां दहशत का आलम है वहीं परिजन में कोहराम मच गया है।

स्थानीय लोगों ने युवकों को सीएचसी लाया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है मृतक मो नुरुल्ला शिक्षक थे जिसे तीन गोली लगी है। वहीं एक अन्य युवक सिकंदर दास गांव में ही दुकान करता था। दोनों युवकों की मौत के बाद गांव में सन्नाटा फैल गया है। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:  Khamenei death: महबूबा मुफ्ती का बड़ा कदम, जानें खामेनेई की मौत पर क्यों हिरासत में ली गईं महिलाएं

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ कुमार इंद्रप्रकाश घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही हैं।बहुत जल्द इस कांड का उद्भेदन हो जायेगा। और, इस घटना में संलिप्त जो भी हो उसे बक्शा नहीं जायेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sonal Chauhan की सुरक्षित वापसी: ‘जन्नत’ गर्ल ने बयां किया दुबई का खौफनाक अनुभव!

Sonal Chauhan News: ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध ने दुनिया भर...

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल, अलीम डार का बड़ा इस्तीफा!

T20 World Cup: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हालिया टी20 विश्व कप 2026 अभियान किसी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें