back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 4, 2026
spot_img

NH 57 पर बंगाल के चालक की हत्या, मुर्गा लदे वाहन में लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने चालक के सिर में मार दी गोली

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

सुपौल में पश्चिम बंगाल के ड्राइवर को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। वहीं, मुर्गा लदे पिकअप को लेकर भागने लगे, लेकिन पिकअप लूट कर भाग रहे अपराधियों की गाड़ी थोड़ी दूर जाकर एक्सीडेंट हो गई और सभी गाड़ी छोड़ फरार हो गए। पुलिस ने मुर्गा लदे पिकअप को बरामद कर लिया है।

- Advertisement -
फिलहाल घटना के आरोपियों को पकड़ने के लिए एनएच 57 पर नाकाबंदी कर चौकसी बढ़ा दी गई है। विभिन्न इलाकों में छापेमारी भी पुलिस अपने स्तर से कर रही है। वारदात गुरुवार की रात भपटियाही थाना क्षेत्र के NH 57 का है, जहां अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया।

पिकअप पर चालक के साथ दो और लोग थे. बंगाल के नदिया जिला के रहने वाले बुद्धदेव ने बताया कि आठ की संख्या में बदमाश थे और सबके हाथों में हथियार नजर आ रहा था। जब ड्राइवर ने गाड़ी रोकने से मना किया तो उसने सिर में गोली मार दी।

- Advertisement -
इसके बाद गाड़ी में लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों के चले जाने के बाद जख्मी हालत में चालक को स्थानीय और राहगीरों की मदद से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

इस घटना को लेकर बंगाल के नादिया जिले के रहने वाले बुद्धदेव ने बताया कि अपराधियों की संख्या आठ थी और सबके पास हथियार थे। गाड़ी में ड्राइवर और खालसी थे, जब इसका वे किए तो अपराधियों ने ड्राइवर के सिर में गोली मार दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Khamenei death: महबूबा मुफ्ती का बड़ा कदम, जानें खामेनेई की मौत पर क्यों हिरासत में ली गईं महिलाएं
स्थानीय लोगों की मदद से स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टरों ने ड्राइवर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

यहां जब ड्राइवर का सिटी स्कैन किया गया तो पता चला कि उसके सिर में गोली फंसी हुई है। डॉक्टरों ने सदर अस्पताल से ड्राइवर को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद ड्राइवर को दरभंगा के DMCH में एडमिट कराया गया।

ड्राइवर की पहचान बंगाल के नदिया के नाकासापारा थाना क्षेत्र के निवासी विश्वजीत दास के रूप में हुई है। इधर सदर DSP कुमार इंद्रप्रकाश ने हॉस्पिटल पहुंच मामले की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें:  UAE में फंसे भारतीयों के लिए खुशखबरी! SpiceJet special flights से होगी वतन वापसी, देखें दिल्ली-मुंबई का पूरा शेड्यूल

जानकारी के अनुसार, पिकअप गाड़ी के अन्य स्टाफ बंगाल के नदिया जिला निवासी बुद्धदेव ने बताया कि अपराधी आठ की संख्या में थे। सभी के हाथों में हथियार नजर आ रहा था। जब चालक ने गाड़ी रोकने से मना किया तो उसने चालक के सिर में गोली मार दी।

इसके बाद गाड़ी में लूटपाट शुरू कर दी। अपराधियों के चले जाने के बाद घायल चालक को स्थानीय राहगीरों की मदद से सरायगढ़ भपटियाही स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया।

बुद्धदेव ने बताया कि सदर अस्पताल के चिकित्सक ने जब घायल चालक के सिर का सीटी स्कैन कराया तो पता चला कि गोली सिर में फंसी हुई है। इसके बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
घायल चालक की दरभंगा DMCH में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बंगाल के नदिया जिला के नाकासापारा थाना इलाके के बेथोदोहरी निवासी विश्वजीत दास (40) के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें:  Nishant Kumar political entry: नीतीश के लाल निशांत का सियासी आगाज, जदयू में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?

सदर अस्पताल पहुंचे सदर एसडीपीओ कुमार इंद्र प्रकाश ने बताया कि भपटियाही थाना अंतर्गत एनएच 57 मुख्य मार्ग से मुर्गा लदे एक पिकअप गाड़ी से चालक सहित दो अन्य लोग मुजफ्फरपुर से बंगाल के नदिया जिला जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने एनएच 57 पर हथियार के बल पर गाड़ी को जबरदस्ती रोक कर लूटपाट शुरू कर दी।

वहीं, चालक के इसका विरोध करने पर उसके सिर में बदमाशों ने गोली मार दी। सदर एसडीपीओ ने बताया कि गोलीबारी की घटना में अपराधियों की गोली से पिकअप गाड़ी के चालक की मौत हो गई है।
फिलहाल घटना के आरोपियों को पकड़ने के लिए एनएच 57 पर नाकाबंदी कर चौकसी बढ़ा दी गई है। विभिन्न इलाकों में छापेमारी भी पुलिस अपने स्तर से कर रही है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

होली पर Smartphone Protection: अपने गैजेट्स को पानी और रंग से बचाने के धांसू तरीके

Smartphone Protection: होली के रंगों और पानी के बीच अपने महंगे स्मार्टफोन और ईयरबड्स...

अंकिता लोखंडे ने परिवार और दोस्तों संग मनाई शानदार होली, देखें वायरल तस्वीरें!

Ankita Lokhande News: टीवी की मशहूर अदाकारा अंकिता लोखंडे ने इस बार होली का...

Sonal Chauhan की सुरक्षित वापसी: ‘जन्नत’ गर्ल ने बयां किया दुबई का खौफनाक अनुभव!

Sonal Chauhan News: ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध ने दुनिया भर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें