back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

घूसखोर ड्रग इंस्पेक्टर 2 लाख कैश लेते गिरफ्तार, दो मेडिकल दुकानदारों से लाइसेंस रिन्यूल के नाम पर मांगें थे 2.75 लाख

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सीतामढ़ी से इस वक्त की बड़ी खबर है यहां ड्रग इंस्पेक्टर नवीन कुमार को घूस लेते निगरानी ने दबोच लिया है। घूसखोर ड्रग इंस्पेक्टर नवीन कुमार के घर आज सुबह निगरानी की टीम पटना से पहुंची। जाल बिछाया और रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

निगरानी की टीम द्वारा कार्रवाई का नया मामला सीतामढ़ी से सामने आया है। जहां ड्रग इंस्पेक्टर को निगरानी की टीम ने घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। घटना सीतामढ़ी शहर के पासवान चौक के पास की है। नवीन कुमार नाम के एक ड्रग इंस्पेक्टर को उनके आवास से निगरानी की टीम ने 2 लाख रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों दबोचा। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, ड्रग इंस्पेक्टर घूसखोर नवीन दो मेडिकल दुकानदारों से लाइसेंस रिन्यूल करने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। इसमें दुकानदार विनोद कुमार सिंह से 75 हजार तथा मुकेश कुमार से दो लाख की मांग की गई थी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Road Construction: बिहार में अब मनमानी ऊंचाई पर नहीं बनेंगी सड़कें, हाईकोर्ट के निर्देश पर पथ निर्माण विभाग का बड़ा फैसला

 

इसकी शिकायत व्यवसायियों ने निगातानी की टीम से की थी। जिसके आधार पर निगरानी की टीम ने छापेमारी कर ड्रग इंस्पेक्टर नविन कुमार को घुस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। फिलहाल नविन कुमार के पटना स्थित आवास पर भी छापेमारी जारी है।

जानकारी के अनुसार, ड्रग इंस्पेक्टर के तीन ठिकानों सीतामढ़ी समेत पटना व देवघर में छापेमारी चल रही है। तीनों ठिकानों से मोटी रकम मिलने की बात सामने आई है। निगरानी डीएसपी अरुणोदय पाण्डेय का कहना है कि ड्रग इंस्पेक्टर के ठिकानों से मिले रुपये की गिनती चल रही है। ड्रग इंस्पेक्टर का आवास सीतामढ़ी में पासवान चौक पर है। वहां छापेमारी के बाद इंस्पेक्टर को सीतामढ़ी सर्किट हाउस में रखकर पूछताछ चल रही है। निगरानी के पदाधिकारी पवन कुमार, गौतम कृष्ण, इंस्पेक्टर संजीव कुमार, मुकेश जायसवाल समेत अन्य उससे पूछताछ में जुटे हुए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

DSSSB Exam 2026: डीएसएसएसबी परीक्षा के लिए जारी हुए सख्त नियम, इन बातों का रखें विशेष ध्यान!

DSSSB Exam: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने वर्ष 2026 में होने वाली...

विजया एकादशी 2026: विजय दिलाएगी यह पवित्र एकादशी

Vijaya Ekadashi 2026: सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है, और फाल्गुन...

शेयर मार्केट में हाहाकार: AI और फेड की चिंता से आईटी स्टॉक्स धड़ाम, निवेशकों को भारी नुकसान

Share Market: बीते गुरुवार को भारतीय आईटी स्टॉक्स में 5 प्रतिशत से अधिक की...

एयरटेल का ₹449 वाला धांसू Mobile Data Plan: मिलेगा 4GB डेली डेटा और अनलिमिटेड 5G!

Mobile Data Plan: आज के डिजिटल युग में, जहाँ हर यूजर को ऑनलाइन स्ट्रीमिंग,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें