back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 14, 2026
spot_img

नशे से सर्वनाश! नशेड़ी पिता ने जुड़वा मासूमों को पटक-पटककर मार डाला

spot_img
- Advertisement -

गया से बड़ी खबर आ रही है जहां एक नशेड़ी पिता देवेश शर्मा जो अखबार बेचता था, ऑटो चलाता था, ने नशे में सर्वनाश कर दिया। अपने दो मासूमों को पटक-पटक कर मार डाला। वजह बनीं पत्नी जिससे उसकी लड़ाई हुई थी इसी झगड़े में दो मासूमों की उसने जान ले ली। दोनों बच्चे जुड़वा थे और महज चार महीनें के ही थे।

- Advertisement -

मामला, मगध मेडिकल थाना क्षेत्र का है जहां दरिंदे नशेड़ी पिता आरोपी देवेश शर्मा जो ऑटो चलाकर अखबार बांटने का काम करता है। रात में शराब के नशे में घर आया और अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद अपने जुड़वा बच्चों की भी पटक-पटक कर हत्या कर दी।

- Advertisement -

वारदात मगध मेडिकल कॉलेज थाना अंतर्गत मगध कॉलोनी रोड संख्या- 5 में घटी है। घटनास्थल से पुलिस ने दोनों जुड़वा बच्चों, एक बेटा और एक बेटी का शव बरामद किया है। इनकी उम्र करीब 4 माह थी। इन नवजातों के शवों को मगध मेडिकल कॉलेज लाया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Allahabad High Court News: उच्च न्यायालय का सख्त रुख, कहा- कानून-व्यवस्था न संभाल सको तो पद छोड़ो!

बच्चों की मां रानी शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन उसका पति नशा करके घर आता था। आज भी नशे में धुत्त था। देवेश शर्मा प्रतिदिन घर में लड़ाई किया करता था। इस विवाद में ही उसने अपने चार माह के दोनों जुड़वा बच्चों को घर में ही पटक दिया, जिससे दोनों बच्चों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस शव को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के बाद आरोपी देवेश शर्मा फरार है। पुलिस ने दोनों बच्चे के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

मगध मेडिकल थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच आपसी घरेलू विवाद में यह घटना हुई है। आरोपी देवेश शर्मा फरार है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, दर्ज बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar International Travel: अब सीधे शंघाई, बिहार के चार प्रमुख शहरों—पटना, पूर्णिया, गया और दरभंगा—से सीधा चीन के शंघाई इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E 1709 रोजाना रात 9:45 बजे

विधि व्यवस्था डीएसपी मो. खुर्शीद आलम ने बताया कि जुड़वा बच्चों की पिता की ओर से पटक कर हत्या कर दिए जाने की घटना हुई है। इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।आरोपी की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Chaitra Navratri 2026: खरमास और पंचक के मध्य भी अत्यंत शुभकारी है चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व

Chaitra Navratri 2026: हर वर्ष की भांति चैत्र मास में आने वाली नवरात्रि का...

Apple की 50 वर्षों की यात्रा: टिम कुक का संदेश – ‘दुनिया बदलते हैं अलग सोचने वाले लोग’

Apple: टिम कुक ने हाल ही में कंपनी की गौरवपूर्ण यात्रा को याद करते...

Darbhanga News: दरभंगा ITI में विशाल Job Fair का आयोजन, 1650 पदों पर बंपर बहाली, 10वीं पास को भी मौका

Job Fair: अब नौकरी की तलाश में युवाओं को भटकने की जरूरत नहीं, क्योंकि...

Salman Agha: मैदान पर भड़के सलमान आगा, ICC ने लिया कड़ा एक्शन, हुई बड़ी कार्रवाई

Salman Agha: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान आगा के अजीबोगरीब...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें