back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

Madhubani में Cricket Tournament के दौरान एक खिलाड़ी ने दूसरे को जड़ा ऐसा थप्पड़ हो गई मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुख्य बातें: क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच हुए आपसी विवाद में थप्पड़ मारने से एक खिलाड़ी की मौत,राजनगर थाना क्षेत्र के अंडीपट्टी गांव का मामला

- Advertisement -

समीर कुमार मिश्रा, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। जिले के राजनगर प्रखंड में क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच हुए विवाद में एक खिलाड़ी की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। राजनगर प्रखंड के अंडीपट्टी गांव स्थित एक गाछी में गांव के युवकों की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया था।

- Advertisement -

टूर्नामेंट में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हुए विवाद में एक खिलाड़ी की मौत हो गई। मामले को लेकर ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार अंडीपट्टी गांव स्थित एक गाछी में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार को मोदी सरकार का तोहफा, Bihar की लाखों महिलाओं को मिलेंगे मुफ्त गैस कनेक्शन

इसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच फील्डिंग करने के मुद्दे पर बहस हुई जो बाद में विवाद में बदल गया। एक पक्ष के खिलाड़ी अंडीपट्टी गांव के श्याम सुंदर राय के पुत्र अर्जुन राय (17) को दूसरे टीम के खिलाड़ी गुड्डू राय ने थप्पड़ जड़ दिया। जिससे अर्जुन राय की मौके पर ही मौत हो गई।

वक्त की नजाकत को देखते ही आरोपी गुड्डू राय घटना स्थल से फरार हो गया। घटना की पुष्टि राजनगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने भी की है। घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सदलबल घटना स्थल पर पहुंचे तथा लाश का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनीं भेज दिया। और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया में जुट गए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

2026 में आ रही है नई Toyota Fortuner और 7-सीटर Hyryder: Creta और Hector को मिलेगी कड़ी टक्कर

Toyota Fortuner: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में टोयोटा हमेशा से ही भरोसे और दमदार परफॉर्मेंस...

करोड़ों का फंड बनाने का आसान तरीका: Mutual Fund SIP में जानें कैसे करें निवेश

Mutual Fund SIP: आज के दौर में जहां हर कोई अपने भविष्य को आर्थिक...

सूर्यकुमार यादव की पत्नी ने टी20 वर्ल्ड कप के बीच खरीदा करोड़ों का नया फ्लैट, जानिए पूरी खबर

Suryakumar Yadav: क्रिकेट के मैदान पर अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीतने...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 8 साल बाद अभिरा और अरमान की मुलाकात, क्या शुरू होगी नई जंग?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai News: टीवी की दुनिया का सबसे लोकप्रिय और दशकों...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें