मई,15,2024
spot_img

फिर कांपी धरती, 20 द‍िन में 5वीं बार Earthquake से थर्राया असम, गुवाहाटी समेत उत्तर पूर्वी क्षेत्र,

spot_img
spot_img
spot_img

असम के गुवाहाटी और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के आते ही लोग घरों से डरकर बाहर आ गए। असम के गुवाहाटी और नॉर्थ ईस्ट के अन्य हिस्सों में आए भूकंप के बाद लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए।

जानकारी के अनुसार, असम के गुवाहाटी और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। आज आए भूकंप को लेकर लोगों में दहशत देखी गई।

हालांकि, भूकंप से किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं इसी बीच पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| दरभंगा के सपूत, मधुबनी-मिथिलांचल को नाज, कमाल..डॉ.देवेश कुमार, बनें पुर्तगाल में International Heart Failure Quiz Competition के विजेता

जानकारी के अनुसार यहां आए भूकंप की तीव्रता 4.8 थी। वहीं इस भूकंप का केंद्र जमीन से 70 किलोमीटर अंदर बताया जा रहा है। असम में इससे पहले भी जून के महीने में कई बार भूकंप आ चुका है। इस माह की 11 तारीख को भी असम में भूकंप आया था।

उस समय इसकी तीव्रता 3.6 थी। यह भूकंप असम के मध्य भाग में आया था। भूकंप का समय पूर्वाह्न के 11 बजकर 35 मिनट था. वहीं इसका केंद्र ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट पर स्थित सोनिपुर जिले में बताया गया था। जो कि जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था।

यह भी पढ़ें:  Sachin Tendulkar Guard Suicide | महान क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर के सुरक्षा गार्ड ने की खुदकुशी, सर्विस रिवाल्वर से खुद को उड़ाया

पर्वतीय पूर्वोत्तर राज्यों, विशेष रूप से असम, मिजोरम और मणिपुर में लगातार आ रहे भूकंपों ने अधिकारियों को चिंतित कर दिया है।

इसके चलते उन्हें भूकंप-रोधी संरचनाओं का निर्माण करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। भूकंप विज्ञानी पूर्वोत्तर क्षेत्र को दुनिया का छठा सबसे अधिक भूकंप-प्रोन क्षेत्र मानते हैं।

11 जून से दो दिन पहले ही 9 जून को असम में भूकंप आया था। इस भूकंप की तीव्रता भी 3.7 बताई गई थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, असम में आए इन झटको का समय सुबह 10 बजकर 05 मिनट बताया गया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News|Ghoghardiha News| बिहुल नदी में मवेशी चराने गया,फिर लौटा नहीं, डूबने से चारवाहे की मौत

वहीं इस भूकंप का केंद्र तेजपुर से 39 किमी पश्चिम में बताया गया जोकि जमीन से 10 किमी की गहराई में था।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें