back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

फिर कांपी धरती…जम्मू में चार भूकंप के ताबड़तोड़ झटके

spot_img
- Advertisement - Advertisement

जम्मू में मंगलवार देर रात और बुधवार सुबह भूकंप के कुल चार झटके महसूस किए गए। लगातार भूकंप आने से नगरिकों में दहशत फैल गई।

- Advertisement -

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, किश्तवाड़ में बुधवार सुबह आठ बजकर 29 मिनट पर 3.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र धरती से पांच किलोमीटर की गहराई में था।

- Advertisement -

आंकड़ों के मुताबिक, इससे पहले डोडा में सुबह सात बजकर 56 मिनट पर 3.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र धरती से दस किलोमीटर की गहराई में था। मंगलवार देर रात को भी क्षेत्र में दो भूकंप आए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Mumbai Fake Birth Certificates: मुंबई फर्जी जन्म प्रमाण पत्र पर महापौर रितू तावड़े की 'सर्जिकल स्ट्राइक', फर्जीवाड़े पर कसेंगी नकेल!

आंकड़ों के अनुसार, डोडा जिले में मंगलवार देर रात दो बजकर 20 मिनट पर 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसका केंद्र धरती से दस किलोमीटर की गहराई में था।

वहीं, एक अन्य भूकंप रियासी जिले के कटरा से 74 किलोमीटर पूर्व में देर रात दो बजकर 43 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 2.8 मापी गई है। गौरतलब है कि इन चार भूकंप से पहले मंगलवार दिन में डोडा में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 5.4 थी।

मंगलवार को भूकंप से पर्वतीय जिलों डोडा और किश्तवाड़ में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा था। इसमें दो छात्रों सहित पांच लोग घायल हो गए थे। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर स्कूल बंद कर दिए थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

प्रीमियम Mid-Size Sedan: शहर और राजमार्गों के लिए बेहतरीन विकल्प

Mid-Size Sedan: क्या आप शहर की सड़कों पर शानदार प्रदर्शन और राजमार्गों पर बेजोड़...

सहायक स्टाफ नर्स पदों पर बंपर Staff Nurse Recruitment: 390 रिक्तियां घोषित, जल्द करें आवेदन!

Staff Nurse Recruitment: देश के विभिन्न सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में करियर बनाने...

Darbhanga Water Crisis: दिल्ली ने जाना दरभंगा में पानी की किल्लत, पढ़िए 66 साल पुराने पश्चिमी कोसी तटबंध का रिचार्ज

Darbhanga Water Crisis को लेकर जिले के सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने दिल्ली...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें