

शिक्षा विभाग का कड़ा एक्शन सामने आया है। निरीक्षण के दौरान बिना छुट्टी लिए बिना नदारद रहने वाले शिक्षक पर कार्रवाई की गई। नदारद रहने वाले कुल 7 हजार 914 शिक्षक शिक्षकों का वेतन काट लिया गया है।
जानकारी के अनुसार,1 जुलाई से लेकर 1 अगस्त तक स्कूलों का निरीक्षण किया गया। 26 दिनों के निरीक्षण के दौरान बिना सूचना के 7 हजार 914 शिक्षक गायब मिले। ऐसे शिक्षकों पर अब कार्रवाई की जा रही है। इन शिक्षकों का वेतन काटा गया है।
निरीक्षण के दौरान स्कूलों में शिक्षकों और बच्चों की उपस्थिति देखी जा रही है। साथ ही शौचालय, पेयजल और मिड डे मील की भी जांच की भी जांच की गई। हालांकि अब स्कूलों में जांच के लिए मॉनिटरिंग सेल बनाया जाएगा। जिसके माध्यम से हरेक स्कूल का रिकॉर्ड तैयार होगा। मॉनीटरिंग सेल के जरिये केके पाठक इसकी समीक्षा करेंगे।
रोज 25 हजार स्कूलों का निरीक्षण हो रहा है। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में शिक्षकों और बच्चों की उपस्थिति देखी जा रही है। साथ ही शौचालय, पेयजल और मिड डे मील की जांच की जा रही है। इसके लिए मॉनीटरिंग सेल भी अब बनाया जाएगा। जो हरेक स्कूल का रिकार्ड तैयार करेगी।
मॉनीटरिंग सेल के जरिये केके पाठक इसकी समीक्षा करेंगे। कल गुरुवार को भोजपुर और अरवल के स्कूलों केके पाठक खुद निरीक्षक के लिए पहुंचे थे। इस दौरान शिक्षकों के बीच हड़कंप मच गया था। जहां उन्होंने अटेन्डेंस रजिस्टर की जांच की।
इस दौरान जांच में कई कमियों को देख उन्होंने शिक्षकों की जमकर फटकार लगाई। उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि जो शिक्षक स्कूल नहीं आए हैं उनका वेतन काटा जाएगा और उन पर कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, 1 जुलाई से स्कूलों का निरीक्षण जारी है। 13 जुलाई को सबसे अधिक 37 हजार 223 स्कूलों का निरीक्षण किया गया था। जिसमें 959 शिक्षकों का वेतन काटा गया था। जो बिना सूचना के स्कूल से गायब थे। वही 1 अगस्त को 24 हजार 784 स्कूलों का निरीक्षण किया गया जिसमें 227 शिक्षक गायब मिले। सभी 227 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा गया है। वही स्कूल में मौजूद शिक्षकों को कई आवश्यक निर्देश उन्होंने दिया।
जानकारी के अनुसार, स्कूल में हुए निरीक्षण में 13 जुलाई को करीब 37 हजार 223 स्कूलों का निरीक्षण किया गया था। इसमें 959 शिक्षक नदारद रहे। नदारद रहे सभी शिक्षकों का वेतन काटा गया। वही 1 अगस्त को 24 हजार 784 स्कूलों का निरीक्षण किया गया। इसमें 227 शिक्षक गायब मिले। सभी 227 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा गया है।


