spot_img

जमीनी रिश्ते में Double Murder: कुल्हाड़ी से काटकर बड़े भाई और भाभी की हत्या, छोटा भाई फरार

spot_img
- Advertisement -

जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना प्रकाश में आई है जहां छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। जमीन विवाद में यहां भाई ने ईंट व्यवसायी भाई और उनकी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। इधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई फरार है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, वारदात जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के लहेला गांव का है। यहां के पीएल चिमनी के मालिक देवेंद्र मिश्रा और उनकी पत्नी की गुरुवार सुबह कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि देवेंद्र मिश्रा का अपने सगे भाई रविंद्र मिश्रा और जितेंद्र मिश्रा से लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। इसको लेकर पहले भी कई बार भाइयों में मारपीट की नौबत आई थी। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

दोनों भाइयों के बीच काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, सिकंदरा थाना क्षेत्र के लहिला गांव निवासी देवेंद्र मिश्र का अपने ही छोटे भाई रविंद्र मिश्र के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Big Crime: दरभंगा में एक साथ 4 लाश...BIG Murder दरभंगा मर्डर: सनकी पति का फितूर...रॉड से पीट-पीटकर पत्नी और 3 बच्चों की हत्या

विवाद इतना बढ़ गया कि मंझले भाई ने बड़े भाई और भाभी पर कुल्हाड़ी से सर पर हमला कर दिया। इसके बाद मौके पर ही बड़े भाई की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल भाभी को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे भी दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ और रविंद्र ने अपने भईया और भाभी मीरा देवी पर गुस्से में कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई।

सिकंदरा के थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि गंभीर स्थिति में मीरा देवी को जमुई सदर अस्पताल भेजा गया था, लेकिन रास्ते में उनकी भी मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल पुलिस सभी तथ्यों को इकठ्ठा कर रही है।

पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और लोहे के रॉड को बरामद कर लिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Electric Vehicle Policy : बिहार में Electric Vehicle Policy: निजी EV को मिलेगी सब्सिडी पार्किंग, पेट्रोल पंपों पर भी लगेंगे चार्जिंग स्टेशन

Electric Vehicle Policy: बिहार सरकार अब शहरी इलाकों में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने...

Jamui News: मंत्री संजय सिंह की Fuel Saving वंदे भारत यात्रा पर सवाल, क्या सिर्फ दिखावा था ‘ईंधन बचाने’ का संदेश… फिर काफिला?

Fuel Saving: बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री संजय सिंह ने...

Gaya Bridge: मोहनपुर और बोधगया के बीच की दूरी अब 25 किमी कम, निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

Gaya Bridge: गया जिले के मोहनपुर में निरंजना नदी पर बन रहे पुल का...

PMCH Super-Specialty Hospital: पटना का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल 7 साल से अधूरा, करोड़ों के उपकरण जंग खा रहे, मरीज परेशान!

PMCH Super-Specialty Hospital: पटना के पीएमसीएच में मरीजों को कब मिलेगी सुपर स्पेशलिटी की...