back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 24, 2026
spot_img

गुजरात में दो चरणों में 01 और 05 दिसंबर को मतदान, हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे

spot_img
- Advertisement -

निर्वाचन आयोग की ओर से हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का ऐलान करने के साथ ही सभी की निगाहें गुजरात पर टिकीं हुईं थी। बुधवार सुबह से ही अटकलें लगाईं जा रही थीं कि निर्वाचन आयोग आज चुनावों की तारीख का ऐलान कर सकता है, लेकिन बुधवार देर शाम तक आयोग ने ऐसा कुछ भी नहीं किया। मगर, अब चुनाव का आगाज हो चुका है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Parliament News: संसद में गूंजी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय, मातृत्व अवकाश सहित कई जनहितैषी मांगें

चुनाव आयोग ने गुरुवार को गुजरात विधानसभा के लिए मतदान कार्यक्रम की घोषणा की। यहां दो चरणों में 01 दिसंबर और 05 दिसंबर को मतदान होगा और 08 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के साथ नतीजे आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव आयुक्त अनूप चन्द्र पांडे के साथ यहां प्रेसवार्ता में चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी।

- Advertisement -

आज घोषित कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण में गुजरात के पूर्वी और दक्षिणी हिस्से की 89 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इसके लिए अधिसूचना 05 नवंबर को जारी की जाएगी। नामांकन 14 नवंबर तक कर सकते हैं। नामांकन की जांच 15 नवंबर को होगी। नाम वापसी की तिथि 17 नवंबर रहेगी। इस चरण के लिए मतदान 01 दिसंबर गुरुवार को होगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Delhi Weather: सोमवार सुबह बारिश में नहाया दिल्ली, Weather ने ली करवट, Delhi NCR में झमा- झम बारिश-तेज हवाओं से राहत, IMD का Yellow Alert

दूसरे चरण में मध्य गुजरात 93 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। इसके लिए अधिसूचना 10 नवंबर को जारी की जाएगी। नामांकन 17 नवंबर तक कर सकते हैं। नामांकन की जांच 18 नवंबर को होगी। नाम वापसी की तिथि 21 नवंबर रहेगी। इस चरण के लिए मतदान 05 दिसंबर सोमवार को होगा। उन्होंने बताया कि गुजरात में 182 विधानसभा सीटें हैं। इसमें 17 अनुसूचित जाति और 23 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मारुति सुजुकी बलेनो: कीमत, फीचर्स और फाइनेंस से जुड़ी हर जानकारी!

Maruti Suzuki Baleno: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मारुति सुजुकी बलेनो एक ऐसी प्रीमियम हैचबैक...

IPL 2026 से पहले अक्षर पटेल का इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर बड़ा बयान, ‘ऑलराउंडर्स’ की भूमिका खतरे में!

IPL 2026: क्रिकेट के महासंग्राम इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन से पहले एक...

आज का राशिफल: प्रेम और संबंधों का ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Rashifal: चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि, मंगलवार, 24 मार्च 2026 का...

IPL में Impact Player Rule: अक्षर पटेल का छलका दर्द, बताया क्यों खत्म हो रही दोहरी भूमिका वाले खिलाड़ियों की अहमियत!

Impact Player Rule: आईपीएल 2026 से पहले क्रिकेट जगत में एक नया तूफान खड़ा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें