
बिहार में फिर चुनाव होगा। इसबार चार जगह और पदों के लिए चुनाव होना है। चुनाव विधान परिषद का है। इसके पांच सीटों पर इसी वर्ष चुनाव होंगे। इसमें एक एमएलसी केदारनाथ पांडेय का निधन हो चुका है, इनकी सीट इस वजह से खाली है जबकि अन्य चारों का कार्यकाल इसी साल पूरा होने जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, विधान परिषद के चार सदस्यों के कार्यकाम इस साल पूरे हो रहे हैं। इसमें सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य वीरेंद्र नारायण यादव,गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य अवधेश नारायण सिंह,कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित संजीव कुमार सिंह और गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित संजीव श्याम सिंह शामिल हैं। इनका कार्यकाल खत्म होने वाला है।
वहीं, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र एमएलसी केदारनाथ पांडेय के निधन के बाद भी एक सीट खाली है। इसके लिए भी चुनाव होना है। इन सभी सीटों के लिए अप्रैल का महीना तय किया गया है। हालांकि, तारीखों का ऐलान होना बाकी है। इसकी तैयारी राज्य में शुरू हो गई है। वहीं उन चार एमएलसी का कार्यकाल मई महीने में खत्म होने जा रहा है।







