back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Darbhanga के बिरौल मनरेगा योजना में 7 लाख का गबन! बड़ा खुलासा…

spot_img
- Advertisement - Advertisement

उत्तम सेन गुप्ता की बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क से EXCLUSIVE REPORT।  बिरौल प्रखंड के कुछ पंचायत ऐसे हैं जहां मनरेगा योजना के नाम पर लाखों रुपए गबन किये जा रहे हैं। अभी तक सात लाख से अधिक की राशि का गबन हो चुका है। देशज टाइम्स के पास जो सबूत और कागजात हैं, साफ है, इस योजना में जमकर लूटखसोट हुई है। अधिकारियों ने जमकर बंदरबांट किया है। पढ़िए यह खास रिपोर्ट…

- Advertisement -

सरकारी राशि के इस गबन मे मनरेगा पीओ, पंचायत रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, लेखापाल एवं मुखिया के मिली भगत होने का खुलासा लोकपाल की ओर से योजना स्थल के जांच से हुई है।

- Advertisement -

फिलहाल बिरौल प्रखंड के मनौर भौराम पंचायत का मामला सामने आया है। इसमें अमित कुमार यादव पिता गौरी शंकर यादव ग्राम पंचगछिया थाना बिरौल जिला दरभंगा की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर लोकपाल (मनरेगा) कार्यालय दरभंगा में परिवाद संख्या 51/22 दर्ज किया गया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Taxi Service: बिहार में शुरू होगी 'भारत टैक्सी', गुजरात मॉडल से बदलेगा परिवहन का चेहरा

दर्ज परिवाद के आलोक में लोकपाल की ओर से योजना स्थल के निरीक्षण एवं स्थानीय जांच 4 मार्च 2023 को रोजगार सेवक एवं आवेदक के उपस्थिति में किया गया।

जांचोपरांत लोकपाल की ओर से उप विकास आयुक्त जिला पदाधिकारी तथा सचिव ग्रामीण विकास विभाग बिहार पटना को दिए गए अपने मंतव्य में कहा है कि आवेदक अमित कुमार यादव की ओर से अपने आवेदन में लगाए गए पांच विभिन्न योजनाओं की जांच की गई।

इसमें योजना कोड LD/20351385, योजना कोड IF20662049 एवं योजना कोड IF20668998 का स्थल के निरीक्षण,अभिलेखों के अवलोकन,योजना की समीक्षा से यह स्पष्ट होता है कि तीनों योजना मिलाकर कुल 736070,00 रुपये की निकासी कार्यपालक

पदाधिकारी पीओ मनरेगा राजेश कुमार सिंह, सुनील कुमार तत्कालीन पंचायत तकनीकी सहायक, सुरेश साह तत्कालीन पंचायत रोजगार सेवक, राधा रानी तत्कालीन लेखापाल एवं रामबालक साह वर्तमान मुखिया ग्राम पंचायत राज मनौर भौराम की ओर से कर ली गई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: गृह प्रवेश की रात काल बनी रफ्तार, सुपौल-बेनीपुर मुख्य पथ पर बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

जांच पदाधिकारी ने अपने जांच प्रतिवेदन में कहा है कि इस प्रकार तीनों योजना में गबन किए गए कुल 7 लाख 36 हजार 70 रुपये वसूली किया जा सकता है।

साथ ही इन लोगों के विरोध अनुशासनिक कार्रवाई भी किया जा सकता है। इस प्रकार मनरेगा योजना के नाम पर कार्य किये बगैर सरकारी राशि का दुरूपयोग हो रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Ravichandran Ashwin ने Axar Patel को बाहर करने पर उगली आग, बोले- IPL की रणनीति ICC टूर्नामेंट में नहीं चलती!

Ravichandran Ashwin: भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल को साउथ अफ्रीका के...

इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा: AC और सनरूफ के साथ आएगा नया युग!

Electric Auto Rickshaw: क्या आप भी सड़कों पर धूल, गर्मी और बारिश से परेशान...

अमेरिका-ईरान तनाव से बढ़ा Gold Price: निवेशकों में हड़कंप, जानिए क्या हैं ताजा भाव

Gold Price: वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका द्वारा लगाए गए नए टैरिफ की घोषणाओं...

Nothing Phone 4a: Smartphone Launch से पहले नए Glyph Bar डिज़ाइन की झलक, जानें क्या होगा खास!

Smartphone Launch: Nothing ने 5 मार्च को अपनी Phone 4a Series लॉन्च करने की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें