spot_img

शराब माफिया को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर भीड़ का उग्र हमला, इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी

spot_img
- Advertisement -

सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़हियाबाग के पास दयाल विगहा में उत्पाद विभाग की टीम पर शराब माफियाओं ने हमला कर किया है। इस हमले में उत्पाद निरीक्षक प्रभात विद्यार्थी समेत उत्पाद विभाग के 7 कर्मी घायल हो गए।

- Advertisement -

दो महिला जवान शिक्षा तिवारी और अदिति राज भी घायल है। सभी को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़हियाबाग के पास दयाल विगहा में उत्पाद विभाग की टीम पर शराब माफियाओं ने हमला किया है।

- Advertisement -

हमला में उत्पाद विभाग के दो वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। घटना के बाद सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

जहां उनका इलाज जारी है। इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने हमलावरों में से दो को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है।

इस हमले में इंस्पेक्टर समेत उत्पाद विभाग के सात कर्मी घायल हो गए हैं। इसमें दो महिला जवान शिक्षा तिवारी तथा अदिति राज भी घायल हो गई है।इस हमले में दो गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग की टीम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दयाल बीघा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर दल बल के साथ छापेमारी करने गई थी। इस दौरान विभाग की टीम ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया था।

गिरफ्तारी के बाद जैसे ही टीम रवाना होने के लिए निकली, वैसे ही शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग के टीम पर हमला बोल दिया, जिसमें उत्पाद निरीक्षक प्रभात विद्यार्थी सहित कई महिला पुलिसकर्मी के घायल होने की बात कही जा रही है।

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम को चारों तरफ से घेर पर ईट पत्थर से हमला बोल दिया, जिसमें उत्पाद निरीक्षक के सिर पर गंभीर चोट आई है।

वहीं इस हादसे के बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। इस मामले को लेकर बताया जा रहा है कि शराब के साथ पकड़े गए दो आरोपियों में एक आरोपी को भी भीड़ छुड़ा ले गई।

बताया जा रहा है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दयाल बिगहा में अवैध शराब को लेकर पुलिस छापामारी करने गई थी छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब के साथ गांव के 2 लोगों को पकड़कर ले जा रही थी।

इसी दौरान शराब माफिया ने लाठी-डंडा तथा ईंट पत्थर से पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। जिसमें कई कर्मी घायल हो गए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नई ट्रायम्फ स्पीड 400: Royal Enfield Classic 350 को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार, जानें कब होगी लॉन्च

Royal Enfield Classic 350: भारतीय बाज़ार में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का दबदबा सालों...

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026: 10वीं पास के लिए सुनहरा अवसर, बिना परीक्षा सीधी भर्ती

Sarkari Naukri: यदि आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं,...

Volkswagen Taigun Facelift: 9 अप्रैल को हो रहा लॉन्च, जानें क्या होंगे खास बदलाव

Volkswagen Taigun Facelift: नमस्कार ऑटोमोबाइल प्रेमियों! अगर आप एक दमदार और स्टाइलिश SUV की...