spot_img

परीक्षा देने जा रही छात्रा को जबरन बाइक से अगवा करने की कोशिश, विरोध करने पर पिता की गोली मारकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

नालंदा में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। तीन दिन पहले नूरसराय थाना क्षेत्र जलालपुर गांव में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला थमा भी नहीं था कि एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे पहले  निरंजन कुमार की थाने से महज पचास मीटर की दूरी पर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप था कि निरंजन अपनी बीमार मां के लिए पैसा इकट्ठा करने गया था। उसके साथ गांव के दो दोस्त भी थे। इस दौरान उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Petrochemicals Import Duty: देश को बड़ी राहत, पेट्रो केमिकल्स आयात शुल्क पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 30 जून तक मिलेगी छूट

ताजा मामला बिंद थाना क्षेत्र के बस्ती गांव का है जहां शनिवार की सुबह अपनी बेटी को बाइक से परीक्षा दिलाने गए युवक कमलेश यादव की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

- Advertisement -

बताया जाता है कि कमलेश यादव अपनी पुत्री को परीक्षा दिलाने बाढ़ कॉलेज गए थे। इस दौरान अपराधियों ने उनकी बेटी को बाइक से उतारकर फरार होना चाहते थे। इसका कमलेश ने विरोध किया। इसके बाद वहां से अपराधी लौट गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna PMCH: पीएमसीएच अब होगा और भी करीब, फ्लाईओवर से सीधे जुड़ेगी पार्किंग!

बाद में सभी अपराधी कमलेश के लौटने का इंतजार करने लगे। पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने कमलेश यादव की पुत्री को गाड़ी पर से उतार कर ले जाने के विरोध में उन्हें गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए स्थानीय क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सक ने उसकी बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मौके पर पहुंची बिंद थाना पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए बिहिरशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sanjiv Goenka और ऋषभ पंत के बीच गरमागरमी, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लखनऊ की चिंता!

Sanjiv Goenka: आईपीएल के मैदान पर जब हाई-वोल्टेज ड्रामा होता है, तो सिर्फ खिलाड़ी...

Vivo V70 FE: भारत में एक नई Smartphone Launch का आगाज, दमदार फीचर्स और बेजोड़ सिक्योरिटी के साथ

Smartphone Launch: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Vivo ने एक बार फिर हलचल मचा दी...

Used Car खरीदते समय: 2 से 5 साल पुरानी गाड़ियाँ क्यों हैं सबसे बेहतर विकल्प?

Used Car: एक नई चमचमाती कार खरीदने का सपना हर किसी का होता है,...

IPL में Mohammad Shami का तूफान, रचा वो इतिहास जो कभी नहीं हुआ!

Mohammad Shami: आईपीएल के मैदानों में जब कोई गेंदबाज रफ्तार का कहर बरपाता है,...