back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

Encounter: पुलिस और अंतरजिला लुटेरा गिरोह के अपराधियों के बीच भीषण गोलीबारी, मुठभेड़ में दो पुलिस अफसरों समेत 3 पुलिसकर्मी जख्मी, 4 अपराधी जख्मी, पिस्टल, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मोतिहारी में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। इसमें चार अपराधी और तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं। इसमें दो पुलिस के अफसर भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी अपराधियों को हिरासत में लेकर इलाज के लिए चकिया रेफरल अस्पताल भेज दिया है।

- Advertisement -

सभी अपराधी अंतरजिला गिरोह के सदस्य थे। मुठभेड़ चकिया मधुबन रोड पर बारा गोविन्द गांव के समीप हुई। इस दौरान अपराधियों ने करीब पंद्रह राउंड फायरिंग की।

- Advertisement -

पुलिस को सूचना मिली थी कि गत सप्ताह में हुई 48 लाख की बैंक डकैती करने वाले अपराधी चकिया थाना क्षेत्र में पहुंचे हुए हैं। पुलिस ने पूरे इलाका का घेराबंदी कर बैंक डकैती के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तलाश में जुट गई।

- Advertisement -

इस दौरान पुलिस को देख छुपे अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में चकिया थाने की पुलिस ने जवाबी करवाई करते हुए काउंटर फायरिंग की। इस पुलिस मुठभेड़ में चार अपराधियों को गोली लगी। पुलिस ने सभी को पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस व अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार अपराधी जख्मी हो गए। इस दौरान दो पुलिस अधिकारी एक सिपाही भी जख्मी हुए हैं। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

सभी अंतरजिला गिरोह के सदस्य आईसीआईसीआई बैंक लूटकांड के वांछित थे। इनके पास से पिस्टल, देसी कट्टा व कारतूस बरामद किए गए हैं।

मुठभेड़ में जहां अपराधियों ने करीब पंद्रह राउंड गोलियां चलाई। वहीं जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी दस चक्र गोलियां चलानी पड़ी। इसमें चार अपराधी जख्मी हो गए।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime News: मधुबनी के झंझारपुर में युवक की गला रेतकर हत्या, NH 27 किनारे मिली लाश

इसके बाद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया और इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल ले गए। गिरफ्तार अपराधियों में सन्नी झा, राजन तिवारी, नीतेश मिश्रा एवं लक्की उर्फ तौकीर आलम शामिल हैं।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि बैंक लूट कांड में शामिल अपराधी फिर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए चकिया में इकट्ठा होने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहनों की तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

इसी बीच अपराधियों ने बाराघाट में पुलिस को देख फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की चेतावनी के बाद भी अपराधी फायरिंग से बाज नहीं आए तब पुलिस को भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग करनी पड़ी। जिसमें चार अपराधी जख्मी हो गए। जिन्हें पुलिस ने धर दबोचा ।
पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें:  Patna Junction Green Park: पटना जंक्शन पर बनेगा 'ट्रायंगल पार्क', मिलेगी जाम से मुक्ति और हरियाली की सौगात!

एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने मंगलवार को बताया कि जख्मी बदमाशों की पहचान चकिया आईसीआईसीआई बैंक लूटकांड के वांछितों के रूप में हुई है।जिनके पास से पिस्टल, देशी कट्टा व कारतूस बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि बदमाशों ने 15 राउंड फायरिंग की। जिसके जवाब में पुलिस ने भी दस चक्र गोलियां चलाई है।

उन्होने बताया कि सूचना मिली थी कि इस सड़क से होकर कुछ अपराधी गुजरने वाले है,जिसके बाद पुलिस की ओर से वाहन चेकिंग किया जा रहा था। तभी मधुबन की ओर से आ रहे एक ऑटो को रोकने का इशारा किया गया तो ऑटो में सवार लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी।

इसमें चकिया थाने के एसआई मो. असलम अंसारी, एएसआई हरेश शर्मा व सिपाही कुणाल कुमार जख्मी हो गये।वही जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने करीब दस राउंड फायरिंग की। इसमे चार अपराधी जख्मी हो गए।

सभी जख्मी अपराधी चकिया आईसीआईसीआई बैंक लूटकांड के वांछित थे। इनके पास से पिस्टल, देसी कट्टा व कारतूस बरामद किए गए हैं।

पकड़े गये अपराधियों में हरसिद्धि के नीतेश मिश्र मुजफ्फरपुर बरुराज के मो. तौफीद, वैशाली जंदाहां के सनी झा व छौड़ादानो का राजन तिवारी शामिल है।

यह भी पढ़ें:  Palwal News: पलवल में 15 दिनों में 12 मौतें, पानी के जहर में अटक गईं सांसें, हत्थे पर हेल्थ सिस्टम

एसपी ने बताया कि 12 अप्रैल को चकिया आईसीआईसीआई बैक से 48 लाख की लूट के मामले में चार बदमाश मुजफ्फरपुर अहियापुर के रंजीत कुमार, हिन्दू चकिया के अंकुश कुमार, चकिया रानीगंज के कन्हैया कुमार व मधुबन डिहुटोला के प्रदीप कुमार कुशवाहा को 21 अप्रैल को लूट के दो लाख रुपये, पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार अपराधी सन्नी झा वैशाली जिले के जंदाहा निवासी है। जिसके खिलाफ जंदाहा, नवगछिया एवं चकिया थाना में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वहीं दूसरा राजन तिवारी छौड़ादानो थाना क्षेत्र स्थित श्रीपुर गांव निवासी है। जिसके खिलाफ पूर्व से रक्सौल, रामगढवा एवं चकिया थाना में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

तीसरा नीतेश मिश्रा हरसिद्धि थाना क्षेत्र स्थित भादा गांव निवासी है। इसके खिलाफ सुगौली एवं चकिया थाना में आपराधिक मामले दर्ज हैं। चौथे लक्की उर्फ तौकीर आलम मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज थाना क्षेत्र स्थित परसौनी गांव निवासी है। इसके खिलाफ पूर्व से चकिया थाना में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar IPS Officer Death: बिहार पुलिस सेवा का चमकता सितारा… पूर्व DIG और Darbhanga DSP रहे परवेज़ अख़्तर का निधन

Bihar IPS Officer Death: जीवन की नश्वरता का एक और कड़वा सच सामने आया...

Darbhanga News: बहेड़ा में तालाब किनारे की खेल में उजड़ा परिवार… डूबने से मासूम की मौत, Child Drowning से मचा हाहाकार

Child Drowning: जीवन की डोर कितनी नाजुक होती है, इसका एहसास तब होता है...

CBSE Date Sheet 2026: जानिए सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की महत्वपूर्ण तिथियां और दिशा-निर्देश

CBSE Date Sheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें