

पटना से एक बड़ी वारदात की खबर आ रही है जहां अपराधियों ने अगमकुआं के एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देते हुए तीन लाख की लूट करते हुए हथियार चमकाते फरार हो गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर वारदात की सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के अनुसार, मामला अगम कुआं थाना क्षेत्र के अगमकुआं आरओबी के पास की है जहां लुटरों ने पंकज इलेक्ट्रिक पर धावा बोलते हुए वहां तीन लाख की लूट को अंजाम दिया है। प्रतिष्ठान के मालिक विनोद कुमार ने बताया कि उनकी दुकान में बीती रात अपराधियों ने तीन लाख नकद और के सोने की चेन और अंगूठी लूटकर फरार हो गए।
विनोद कुमार ने बताया कि बाइक से दो अपराधी हेलमेट पहने दुकान में घुसे। उस दौरान दुकान में तीन लोग मौजूद थे। अपराधियों ने दो लोगों को गन प्वाइंट पर लेकर उसे रूम में बंद कर दिया।
फिर हमें भी गन प्वाइंट पर लेकर गले की चेन सोने की अंगूठी और कैश बॉक्स में रखे 3 लाख नकदी लूटकर पिस्टल लहराते वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब वह अपनी प्रतिष्ठान को बंद कर घर जाने वाले थे।
वहीं, घटना की सूचना पर अगम कुआं थाने के पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की छानबीन करने में जुट गई है। अगम कुआं थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि अपराधियों ने हेलमेट पहन रखा था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों के पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।


