मई,13,2024
spot_img

Ujjain Mahakaleshwar Temple News | उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में गुलाल डालने से भड़की आग, पुजारी समेत 13 झुलसे

घटना के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे और बेटी भी मंदिर में मौजूद थे। दोनों भस्मारती दर्शन करने गए थे। आग गर्भगृह के साथ ही नंदीहॉल के बाहरी हिस्से में लगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Ujjain Mahakaleshwar Temple News | उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में गुलाल डालने से भड़की आग, पुजारी समेत 13 झुलसे मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर से होली के ऐन मौके पर सुखद खबर नहीं है। यहां विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लग गई। इसमें पुजारी समेत 13 लोग झुलस गए जहां, विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में सोमवार को भस्मारती के दौरान धुलेंडी मनाई गई।

Ujjain Mahakaleshwar Temple News | भस्म आरती में पंडे-पुजारियों, पुरोहित और भक्तों ने भगवान महाकाल के साथ हर्बल गुलाल से होली खेली

भस्म आरती में पंडे-पुजारियों, पुरोहित और भक्तों ने भगवान महाकाल के साथ हर्बल गुलाल से होली खेली। भस्मारती में शामिल होने के लिए देर रात से ही देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल मंदिर पहुंच गए थे। मगर, गुलाल उड़ाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया।

Ujjain Mahakaleshwar Temple News | आरती के दौरान गुलाल उड़ाने से आग भड़की है

जानकारी के अनुसार, आरती के दौरान गुलाल उड़ाने से आग भड़की है। हादसे के समय मंदिर में हजारों श्रद्धालु महाकाल के साथ होली मना रहे थे। गर्भगृह में पुजारी आरती कर रहे तभी पुजारी संजीव पर पीछे से किसी ने गुलाल डाला। गुलाल दीपक पर गिरा। अनुमान है कि गुलाल में कोई केमिकल ऐसा था जिससे आग भड़क गई।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| क्या हालचाल? बढ़िया एकदम....कटवाओ ऑन लाइन पर्ची....यही है Madhubani का Health System

Ujjain Mahakaleshwar Temple News | 13 लोग झुलसे

गर्भगृह में लगी चांदी की परत को रंग-गुलाल से बचाने के लिए फ्लैक्स लगाए गए थे। इसमें भी आग लग गई। कुछ लोगों ने फायर एक्सर्टिग्विशर से आग पर काबू पर पाया। लेकिन, तब तक गर्भगृह में मौजूद आरती कर रहे संजीव पुजारी, विकास, मनोज, सेवाधारी आनंद, कमल जोशी समेत 13 लोग झुलस गए।

Ujjain Mahakaleshwar Temple News | 13 लोग झुलसे

बताया जा रहा है कि आरती के दौरान गुलाल उड़ाने से आग भड़की। हादसे के समय मंदिर में हजारों श्रद्धालु महाकाल के साथ होली मना रहे थे। घायलों में 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इंदौर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Benipatti News| Sakri इलाज कराने आए Sitamarhi के परिवार के साथ भीषण हादसा, दीवार से टकराई कार, एक की मौत, चार Critical, लोगों ने काटा बवाल

Ujjain Mahakaleshwar Temple News | 13 लोग झुलसे

सोमवार तड़के चार बजे महाकाल मंदिर में भस्मारती में रंग और गुलाल उड़ाया जा रहा था। इसी दौरान पुजारी कपूर से महाकाल की आरती भी कर रहे थे। इस दौरान अचानक आग भड़की और ऊपर लगे फ्लैक्स को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जाता है कि इसका जलता हुआ हिस्सा नीचे आ गिरा। इसकी चपेट में आकर पांच पुजारी झुलस गए। करीब छह सेवक भी आग से झुलसे हैं। कुल 13 लोग आग की चपेट में आ गए। घटना में सत्यनारायण, चिंतामन, रमेश, अंश, शुभम, विकास, महेश, मनोज, संजय, आनंद, सोनू और राजकुमार नाम के पुजारी और सेवक झुलसे हैं। अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाया गया।

Ujjain Mahakaleshwar Temple News | घटना के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे और बेटी भी मंदिर में मौजूद थे

घटना के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे और बेटी भी मंदिर में मौजूद थे। दोनों भस्मारती दर्शन करने गए थे। दोनों सुरक्षित हैं। दो पुजारियों को उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है। आग गर्भगृह के साथ ही नंदीहॉल के बाहरी हिस्से में लगी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Ujjain Mahakaleshwar Temple News | चार लोगों को इंदौर रेफर

सूचना पर कलेक्टर नीरज सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा अस्पताल पहुंचे। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से चार लोगों को इंदौर रेफर किया गया है। कलेक्टर नीरज सिंह के अनुसार सभी की हालत खतरे से बाहर है। कुछ लोगों का कहना है कि मंदिर में गुलाल उड़ाते समय आग अचानक भड़क गई।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News|Jhanjharpur Murder Case| सुखेत में पत्नी, सास, दो बच्चों की हत्या में नामजद,अज्ञात पर FIR

Ujjain Mahakaleshwar Temple News | उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया

उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि 13 लोग झुलसे हैं। 4 लोगों को इंदौर रेफर किया गया है। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए एक कमेटी बनाई जा रही है। बाकी बचे हुए घायलों को उज्जैन के जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें