spot_img

FLIPKART कंपनी के कार्यालय से लाखों की लूट, मैनेजर को गन पॉइंट पर लिया और 4 मिनट में 6 लाख कैश ले उड़े

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र के देवरहा बाबा चौक के पास स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी के कार्यालय को लुटेरों ने जमकर लूटा। पांच लूटेरों ने मिलकर मैनेजर को गन पॉइंट पर लिया और महज चार मिनट में छह लाख कैश लूटकर निकल गए।

- Advertisement -

वारदात नगर थाना क्षेत्र के देवरहा बाबा चौक के पास हुई। देर शाम करीब 7:40 में हथियारों से लैस अपराधी बाइक से फ्लिपकार्ट के ऑफिस पहुंचे और लूट की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कंपनी के कर्मियों को पिस्टल का खौफ दिखाकर बंधक बनाया और फिर करीब 6 लाख रूपए लूट कर फरार हो गए। घटना के सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुटी हुई है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,नगर थाना के देवरहा बाबा चौक के पास स्थित फ्लिपकार्ट के कार्यालय से बदमाशों ने करीब छह लाख रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के लिए दो बाइक से पांच की संख्या में बदमाश पहुंचे थे. घटना बीते रविवार की देर शाम की है। बाइक सवार अपराधियों के पास भरपूर हथियार था। कमर से पिस्टल निकालकर कार्यालय में मौजूद कर्मियों को डराने लगे। हथियार देख कर सभी कर्मी डर गए थे। इस दौरान आराम से बदमाश लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: बिहार की जनता बनेंगी गवाह...., गांधी मैदान खाली करो कि 'सरकार' आ रहे हैं!

 

बताया जाता है कि बीती शाम जब फ्लिपकार्ट कंपनी के कार्यालय में कैश काउंटर का कर्मी पैसों की मिलन कर रहा था उसी वक्त लूटेरे वहां पहुंच गए। लुटेरों ने सबसे पहले उन्होंने कैश काउंटर के कर्मी को पिस्टल दिखाकर डराया और सरे पैसे लूट ले गए।

 

साथ ही लूटेरों ने बाकि कर्मियों के पैसे और मोबाइल को भी लूट लिया। पैसे, और मोबाइल लूटने के बाद लुटेरे कर्य्यालय का दरवाजा बाहर से बंद कर के फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई। फिलाहल पुलिस आस पास के इलाके की सीसीटीवी के फुटेज को खंगालने में लगी हुई है ताकि लुटेरों की पहचान की जा सके। साथ ही लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आस-पास के वाहनों की तलाश भी की जारी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: प्रेम कहानी में एक लड़का होता है... महिला होमगार्ड, लखीसराय से ट्रेनिंग कर लौटी, फिर अगले दिन... महिला जवान लापता!

 

अंदर घुसने के साथ ही सभी अपराधियों ने कमर से पिस्टल निकालकर वहां मौजूद सभी कर्मियों पर हथियार तान दिया औज्ञर एक लुटेरा सभी के मोबाइल लेकर वहां पड़े सामान के बीच में डालते हुए उसमें से दो लुटेरे फाइनेंस के मैनेजर मुकेश के केबिन में घुसकर उन्हें गन प्वाइंट पर लेकर लूट की वारदात को अंजाम देते हुए वहां से भाग निकले

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Train Rescheduling: दानापुर मंडल में कई ट्रेनों का बदला समय, यात्रा से पहले जानें अपडेट

Train Rescheduling: अगर आप अगले कुछ दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की योजना...

भागलपुर में हज यात्रियों के लिए विशेष आयोजन: DM ने दी शुभकामनाएं, बांटे किट

Hajj Pilgrims: भागलपुर से हज यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है!...

अकबरनगर में Scheme Inspection: वार्डों में विकास कार्यों की गुणवत्ता का हुआ निरीक्षण

Scheme Inspection: अकबरनगर में क्या चल रहा है? यह जानने के लिए अधिकारी खुद...

गंगा संरक्षण: कहलगांव की उत्तरवाहिनी गंगा क्यों बन रही चिंता का विषय? आस्था से आगे अब जिम्मेदारी की पुकार!

गंगा संरक्षण: गंगा की निर्मल धारा और हमारी सभ्यता का अटूट रिश्ता! लेकिन बिहार...